बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई की उत्तर प्रदेश में हुई हत्या की निंदा की. तेजस्वी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद का नहीं, बल्कि कानून का जनाजा निकला है. पटना एयरपोर्ट पत्रकारों से बातचीत के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई की उत्तर प्रदेश में हुई हत्या के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, ‘‘हमें अपराधियों और अपराध से कोई हमदर्दी नहीं है. हत्यारा, हत्यारा होता है, अपराधी होता है. अपराध का बिल्कुल खात्मा होना चाहिए. लेकिन उसके लिए कानून है, संविधान है और अदालत है.''
उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों पर भी मुकदाम चला, सजा हुई है लेकिन किसी ने भी कानून को हाथ में नहीं लिया.''तेजस्वी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. सुनियोजित तरीके से एक पटकथा के तहत एक पूर्व सांसद की पुलिस हिरासत में हत्या की गयी है. इसकी आशंका तो पहले से ही जताई जा रही थी.''
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस हिरासत में हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश अव्वल है। उत्तर प्रदेश में ये सब सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया जा रहा है.''राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता ने आरोप लगाया, ‘‘देश में शांति रहेगी तो जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेगी इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थित, संरक्षित और संपोषित अपराधी ‘‘गोदी मीडिया'' के सहयोग से देश में हिंसक संस्कृति को जन्म दे रहे हैं. भाजपा बहुत खतरनाक राजनीति कर देश को अकल्पनीय बर्बादी की ओर धकेल रही है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं