विज्ञापन

नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, आग पर काबू पाया गया

दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग के बाद अफरातफरी मच गई थी. तुरंत दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकलकर्मियों ने आग पर तुंरत काबू पा लिया.

नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, आग पर काबू पाया गया
दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग (फोटो- मिलिंद देवड़ा के एक्स पोस्ट से)
नई दिल्ली:

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने गई है. दमकल की गई गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. कुछ देर पहले राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि वो नॉर्थ ब्लॉक से धुएं का गुबार उठते देख रहे हैं. इसके तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां नॉर्थ ब्लॉक की तरफ जाती दिखीं. हालांकि, दमकलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. इसमें किसी प्रकार के जनधन की हानि नहीं हुई है. 

दमकल विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, यहां छत पर AC के बॉयलर में आग लगी थी. बताया गया कि वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक शार्ट सर्किट की वजह से एक के बॉयलर में आग लग गई फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. धुआं उठते ही तुरंत दमकलक विभाग को जानकारी दी गई. इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि वहां मौजूद आग बुझाने वाली मशीन के जरिए ही आग पर काबू पाया गया. छोटी आग थी और इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. 


जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ब्लॉक के एसी के बॉयलर के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां रखी प्लास्टिक की टंकी में चिंगारी के कारण आग लग गई. प्लास्टिक होने के कारण धुआं तेजी से फैलने लगा. इसके बाद धुएं का गुबार आकाश में तेजी से फैल गया. आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज गया. हालांकि, आग पर तुंरत काबू पा लिया गया. इस दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Block, North Block News, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com