विज्ञापन

फाइनल से पहले टीम इंडिया का अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला 'टोटका'

फाइनल मुकाबले से पहले टीम के होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया गया है. जिससे 'जिंक्स' या नकारात्मक इतिहास को ब्रेक किया जा सके.

फाइनल से पहले टीम इंडिया का अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला 'टोटका'
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सुपर फाइनल से पहले टीम इंडिया हर तरह की तैयारियों में जुट गई है. बॉलर और बैटर अपने-अपने अस्त्र को धार देने में जुटे हैं. तो वहीं भारतीय टीम कुछ 'टोटकों' को भी आजमा रही है. ये टोटका 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ा है. इस मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. पर इस बार टीम इंडिया किसी भी कीमत पर फाइनल जीतना चाहती है. ऐसे में कुछ ऐसी चीजों को भी आजमाया जा रहा है जिसे क्रिकेट में टोटका भी कहते हैं.

होटल और ड्रेसिंग रूम में हुआ बदलाव!

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फाइनल मुकाबले से पहले टीम के होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया गया है. जिससे 'जिंक्स' या नकारात्मक इतिहास को ब्रेक किया जा सके. मैच के दौरान विपक्षी टीम जिस ड्रेसिंग रूम में रहती थी. उसका इस्तेमाल अब भारतीय टीम करेगी, जबकि 'होम' ड्रेसिंग रूम को विपक्षी टीम को दिया जाएगा. इसके अलावा 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ी जिस होटल में रुके थे. उसमें भी बदलाव किया गया है.

चंद्र ग्रहण की वजह से भारतीय टीम ने देरी से शुरू किया था प्रैक्टिस

इससे पहले भारतीय टीम ने मुंबई में चंद्र ग्रहण की वजह से करीब 45 मिनट की देरी से प्रैक्टिस शुरू किया था. फैन टीम के इन फैसलों को स्पिरिचुअल सोच से जोड़कर देख रहे हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. जहां शिरकत करते हुए भारतीय का रिकॉर्ड शानदार है. ब्लू टीम ने इंटरनेशनल लेवल पर यहां कुल 47 मैच खेले हैं. जहां टीम को 26 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 14 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 

वहीं बात करें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बारे में तो यहां भारतीय टीम ने 10 मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम को सात मैचों में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यहां भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 70 है. 

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए क्यों होती है दिक्कत? फाइनल से पहले जानें भारत का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com