विज्ञापन

नोएडा की पॉश सोसाइटी में खूनी होली! प्रेमिका के भाई ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई ने गुस्से में आकर साहिल पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नोएडा की पॉश सोसाइटी में खूनी होली! प्रेमिका के भाई ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत
  • नोएडा के आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन युवक की प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी.
  • मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है जो पहले से शादीशुदा और संबंध में था.
  • होली के मौके पर साहिल की प्रेमिका अपने दो भाइयों के साथ उससे मिलने सोसाइटी आई थी, विवाद वहां शुरू हुआ.

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी आज होली के दौरान गोलियों से गूंज उठा, जहां एक युवक की उसकी ही प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. पूरा मामला थाना सेक्टर 113 इलाके की है.

मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे सोसाइटी में होली की खुशी के बीच सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक, साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा है और उसका पिछले चार वर्षों से एक अन्य महिला के साथ संबंध भी चल रहा था. आज होली के मौके पर वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसाइटी पहुंची थी. सोसाइटी में एंट्री खुद साहिल ने ही उन्हें दिलाई थी.

मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाई ने गुस्से में आकर साहिल पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें : शरद पवार महाविकास अघाड़ी की तरफ से होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, IV County Society, Noida Society Murder, Noida Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com