विज्ञापन

नोएडा में नहीं थम रहा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, आज भी सड़कों पर उतरे लोग

नोएडा के फेस‑2 इलाके में आज फिर कई फैक्ट्रियों के बाहर प्रदर्शनकारी कर्मचारी इकट्ठे हो रहे हैं. हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस की भारी गश्त जारी है. पुलिस प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को कई जगहों पर खदेड़ते हुए भी नजर आई, जिससे इलाके में अफरा‑तफरी का माहौल बना रहा.

नोएडा में नहीं थम रहा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, आज भी सड़कों पर उतरे लोग
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन
  • नोएडा के फेज‑2 स्थित Luxcar कंपनी के बाहर फैक्ट्री कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
  • सेक्टर‑80 में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी है.
  • पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी बल तैनात किया है और ड्रोन सर्विलांस के जरिए निगरानी कर रही है.
नोएडा:

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है. फेज‑2 स्थित Luxcar कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में फैक्ट्री कर्मचारी जमा होकर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि बिना बढ़ी हुई तनख्वाह के वे काम करने को तैयार नहीं हैं. प्रदर्शन के चलते कंपनी के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

अलग‑अलग फैक्ट्रियों के बाहर प्रदर्शन

नोएडा के फेस‑2 इलाके में कई फैक्ट्रियों के बाहर प्रदर्शनकारी कर्मचारी इकट्ठे हो रहे हैं. हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस की भारी गश्त जारी है. पुलिस प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को कई जगहों पर खदेड़ते हुए भी नजर आई, जिससे इलाके में अफरा‑तफरी का माहौल बना रहा.

पुलिस पर पथराव

Latest and Breaking News on NDTV

सेक्टर‑80 में हालात और ज्यादा बिगड़ते दिखे, जहां प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों द्वारा पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल नोएडा के कई औद्योगिक इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन स्थिति को काबू में रखने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें- नोएडा हिंसा हुई नहीं, भड़काई गई! रातोंरात बने व्हाट्सएप ग्रुप, बाहर से बुलाए गए लोग... पुलिस जांच में कई खुलासे

बता दें कि फैक्ट्री कर्मचारियों के प्रदर्शन और हालिया तनाव के बाद स्थिति सामान्य करने और आमजन में विश्वास बहाली के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में शहर के संवेदनशील इलाकों में आज सुबह पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.

सुबह 7 बजे से पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से हालात की सतत निगरानी की जा रही है. निगरानी की कमान खुद DGP यूपी राजीव कृष्ण, ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और IG लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार संभाले हुए हैं.

भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी

नोएडा में कानून‑व्यवस्था बनाए रखने के लिए:

  • RRF/RAF/PAC की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं
  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए QRTs की अतिरिक्त तैनाती
  • संवेदनशील इलाकों में सेक्टर स्कीम लागू, चप्पे‑चप्पे पर पुलिस की नजर
  • ड्रोन सर्विलांस के जरिए हालात पर पैनी निगरानी
  • पुलिस चौकियां गजटेड अधिकारियों की निगरानी में
  • UP‑112 की अतिरिक्त तैनाती, त्वरित रिस्पॉन्स के विशेष इंतजाम

पुलिस प्रशासन का कहना है कि नोएडा में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- होर्मुज की जंग अब नोएडा तक पहुंची... तेल संकट की आंच फैक्ट्रियों तक, कल का चक्काजाम क्या इशारा कर रहा?

300 से ज्यादा अराजक तत्व हिरासत में, 7 FIR दर्ज

नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 एफआईआर दर्ज कीं. 300 से अधिक अराजक तत्वों को हिरासत में लिया. तोड़फोड़ और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी शिकंजा

इसके अलावा दो X (ट्विटर) हैंडल्स के खिलाफ निराधार अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है. 50 से अधिक बॉट हैंडल्स चिन्हित किए गए हैं. ये हैंडल पिछले 24 घंटे में बनाए गए हैं. सभी बॉट हैंडल्स के डिजिटल ट्रेल की जांच UP STF करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Worker Protest Updates, Noida Protest, Noida Protest Traffic Jam, Noida Worker Protest, Noida Protest Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com