विज्ञापन

होर्मुज की जंग अब नोएडा तक पहुंची... तेल संकट की आंच फैक्ट्रियों तक, कल का चक्काजाम क्या इशारा कर रहा?

होर्मुज संकट की आंच नोएडा की फैक्ट्रियों तक पहुंचने लगी है. तेल और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत, कमजोर होती वर्कफोर्स और महंगाई के दबाव से उत्पादन प्रभावित हो रहा है. ऐसे में कल लेबर द्वारा किया गया हंगामा गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहा है.

होर्मुज की जंग अब नोएडा तक पहुंची... तेल संकट की आंच फैक्ट्रियों तक, कल का चक्काजाम क्या इशारा कर रहा?
  • होर्मुज में तनाव के कारण नोएडा समेत एनसीआर की फैक्ट्रियों में उत्पादन और लागत पर दबाव बढ़ गया है.
  • बढ़ती ईंधन और लॉजिस्टिक्स लागत के चलते मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को नई भर्ती रोकने पर विचार करना पड़ रहा है.
  • ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स पर सबसे अधिक असर पड़ सकता है, जिससे अस्थायी मजदूरों की नौकरी खतरे में है.
नई दिल्ली:

नोएडा की सड़कों पर कल जिस तरह का प्रदर्शन और चक्का जाम देखने को मिला, उसने पहले ही दबाव में चल रहे इंडस्ट्रियल सेक्टर की बेचैनी उजागर कर दी. अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव और तेल संकट ने इस चिंता को और गहरा कर दिया है. सवाल सिर्फ बढ़ती लागत का नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में रोजगार पर पड़ने वाले असर का भी है. अब यह कहना गलत नहीं होगा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का तनाव कल नोएडा की सड़कों पर उतरा. 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में छिड़ा संघर्ष अब सिर्फ वैश्विक बाजारों या कच्चे तेल की कीमतों तक सीमित नहीं है. इसका असर अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर की फैक्ट्रियों के फर्श तक पहुंचता दिख रहा है, जहां बढ़ती लागत और घटती मांग ने उत्पादन पर दबाव बढ़ा दिया है.

फैक्ट्रियों पर लागत का दोहरा दबाव

एनसीआर के औद्योगिक इलाकों में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पहले से ही सीमित मार्जिन पर काम कर रही हैं. अब होर्मुज संकट की वजह से डीजल और ईंधन महंगा हो रहा है. लॉजिस्टिक्स कॉस्ट बढ़ रही है. कच्चे माल की सप्लाई महंगी पड़ रही है. बिजली बैकअप का खर्च बढ़ रहा है. लागत बढ़ने के बावजूद ऑर्डर में वैसी तेजी नहीं है. ऐसे में कई यूनिट्स अब उत्पादन घटाने, नई भर्ती रोकने, ओवरटाइम कम करने जैसे कदमों पर विचार कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- नोएडा में बवाल, 100 वाहन फूंके, 300 लोग गिरफ्तार... अब कैसे हैं हालात, क्‍या फिर सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी?

ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स पर सबसे पहले असर

यह संकट ऐसे वक्त आया है, जब देश की ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स पहले से ही दबाव में है. जॉब प्लेटफॉर्म Apna के मुताबिक भारत में करीब 30 करोड़ ब्लू-कॉलर श्रमिक हैं, लेकिन जॉब पार्टिसिपेशन ट्रेंड कमजोर हुआ है.

  • 2025 की पहली तिमाही: 2.5% बढ़ोतरी
  • 2026 की पहली तिमाही: 5.6% गिरावट

यानी फैक्ट्रियों पर अगर नया लागत दबाव बढ़ता है, तो सबसे पहले असर कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ, अस्थायी मजदूर और नई भर्ती पर पड़ सकता है.

भारत की तेल निर्भरता चिंता बढ़ा रही

भारत अपनी करीब 87% कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करता है. ऐसे में होर्मुज में सप्लाई बाधित होने का मतलब है:

  • पेट्रोल-डीजल महंगा,
  • माल ढुलाई महंगी,
  • महंगाई तेज,
  • रुपये पर दबाव.

इससे सरकार और Reserve Bank of India के सामने राहत और नियंत्रण के विकल्प सीमित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- न्यूनतम वेतन 20000 करने की बात अफवाह, जानें UP सरकार ने वर्कर्स की कितनी बढ़ाई तनख्वाह

150 डॉलर तेल का खतरा, नौकरी पर संकट

कमोडिटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर होर्मुज संकट लंबा खिंचता है, तो कच्चा तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है. ऐसा हुआ तो नोएडा जैसी इंडस्ट्रियल बेल्ट में नई भर्तियां टल सकती हैं. कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ घट सकता है. वेतन वृद्धि रुक सकती है. छोटे उद्योग संकट में आ सकते हैं.

कल का बवाल एक संकेत?

नोएडा में कल हुआ हंगामा सिर्फ एक लोकल विवाद नहीं, बल्कि उस बेचैनी की झलक भी माना जा रहा है जो बढ़ती लागत, रोजगार असुरक्षा और कमजोर मांग के बीच फैक्ट्री सेक्टर में पनप रही है. 

नोएडा में मजदूरों की स्ट्राइक

गौरतलब है कि सोमवार तो नोएडा में न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया. बेकाबू भीड़ ने पुलिस थाने पर पथराव किया, जिसके बाद हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. थाने पर पत्थर फेंके जाने का वीडियो भी सामने आया है. कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि प्रशासन और सरकार के हस्तक्षेप के बाद स्थिति थोड़ी काबू में आ गई.  

थाने पर पथराव, पुलिस फोर्स अलर्ट पर

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर पुलिस थाने तक पहुंच गए और वहां पथराव किया. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने थाने के आसपास से भीड़ को खदेड़ा और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

होर्मुज की जंग अब सिर्फ खाड़ी या बाजार की कहानी नहीं रही. उसकी आंच नोएडा की फैक्ट्रियों तक पहुंच चुकी है और अगर हालात नहीं सुधरे, तो अगला बड़ा संकट उत्पादन का नहीं, नौकरियों का हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hormuz Blockade, Hormuz Crisis Impact, Noida Protest, Noida Labour Protest Violence, Noida Protest Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com