विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन: 23 KM में 15 स्टेशन, एयरोसिटी से तुगलकाबाद, संगम विहार, फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर काम तेजी से किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2026 के आखिरी तक यह लाइन शुरू हो सकती है. जिससे दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी.

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन: 23 KM में 15 स्टेशन, एयरोसिटी से तुगलकाबाद, संगम विहार, फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी
दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन
  • दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर जल्द ही सफर शुरू हो सकता है. यहां 83 प्रतिशत काम हो चुका है.
  • माना जा रहा है कि दिसंबर 2026 तक दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर काम शुरू हो सकता है.
  • इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी जिससे यात्रियों को फायदा होगा.

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकती है. एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बन रही दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन का पहला हिस्सा जल्द ही खोला जा सकता है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की रिपोर्ट के मुताबिक 8.4 किलोमीटर लंबा तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच का सेक्शन दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा. जिससे यात्रियों को यात्रा में और आसानी होगी.एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. ऐसे में अब इसके जल्द पूरे होने की उम्मीद है.  

साउथ दिल्ली में 23.6 किलोमीटर का रूट 

23.6 किलोमीटर का लंबा यह पूरा हिस्सा एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के बीच आएगा. इसमें कुल 15 मेट्रो स्टेशन आएंगे. जहां जल्द ही मेट्रो शुरू होगी. इसका 83 फीसदी काम हो चुका है. डीएमआरसी के मुताबिक ट्रैक बिछाने, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्नलिंग प्रणालियों को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है. टनलिंग का काम पहले ही पूरा हो चुका है. इस सेक्शन के अंतर्गत 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.

  • तुगलकाबाद (इंटरचेंज स्टेशन) 
  • तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी 
  • आनंदमयी मार्ग जंक्शन 
  • संगम विहार-तिगरी
Latest and Breaking News on NDTV

डबल-डेकर फ्लायओवर 

इस रूट की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग खासियत इसका 2.4 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर फ्लायओवर है. यह संगम विहार और आंबेडकर नगर के बीच बन रहा है, जिसमें नीचे की तरफ सड़क पर गाड़ियां चलेंगी और ठीक उसके ऊपर मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी. इससे इस बेहद व्यस्त इलाके में जमीन का सही उपयोग होगा और ट्रैफिक जाम से भी हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी. 

दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी

इस लाइन से दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. यह मौजूदा वायलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह, बल्लभगढ़ और नई गोल्डन लाइन के बीच एक बड़ा इंटरचेंज हब बनेगा. इसी तरह से फरीदाबाद, बदरपुर या बल्लभगढ़ से आने वाले यात्रियों को अगर महरौली, छतरपुर या गुरुग्राम की तरफ जाना पड़ता है तो फिर उन्हें अभी कश्मीरी गेट या सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से होकर लंबा चक्कर काटना पड़ता है. लेकिन तुगलकाबाद में इंटरचेंज मिलने से फरीदाबाद और दक्षिण दिल्ली के यात्रियों का सफर का समय लगभग आधा हो जाएगा. जिससे यह दिल्ली एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है.

ये भी पढ़ेंः तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए नई वंदे भारत चलेगी, इन शहरों के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Golden Line, Delhi Metro Golden Line Route Map, Delhi Metro Golden Line Update, Delhi Metro, Delhi Metro Golden Line Construction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com