विज्ञापन

यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए जिन 8 उम्मीदवारों को BJP ने टिकट दिया, वो कौन हैं?

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए इस बार जातिगण समीकरणों का खास ख्याल रखा है. पार्टी ने 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के प्रतिनिधि को टिकट दिया है.

यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए जिन 8 उम्मीदवारों को BJP ने टिकट दिया, वो कौन हैं?
फाइल फोटो
NDTV

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी की वर्तमान संख्याबल के आधार पर देखें तो बीजेपी 7 उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है. बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट दिया है, उनमें 2 ब्राह्मण, 2 दलित,  3 ओबीसी और एक ठाकुर समुदाय के हैं. 

इस आर्टिकल में आपको हम बताते हैं कि जिन 8 नामों को बीजेपी राज्यसभा भेजने की कोशिश कर रही है वो हैं कौन और उनकी राजनीतिक साख कैसी है? 

धर्मपाल सिंह (विधायक, आंवला)

धर्मपाल सिंह बरेली की आंवला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं. वे लोधी-राजपूत समाज के प्रमुख प्रतिनिधि माने जाते हैं. धर्मपाल आंवला विधानसभा सीट से कई बार चुनाव जीत चुके हैं.

राधाकांत ओझा

इसके अलावा पार्टी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को टिकट दिया है.वह इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. राधाकांत लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध रहे हैं.

प्रकाश पाल

बीजेपी ने तीसरा टिकट भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को टिकट दिया है. प्रकाश को इसी साल जून में पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई थी. उनपर पार्टी में पिछड़े वर्ग के बीच सांगठनिक विस्तार और जनाधार मजबूत करने की जिम्मेदारी है. 

विद्यासागर सोनकर

इसके अलावा पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर सोनकर को भी बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट दिया है. विधासागर पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं. पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले दलित समाज (सोनकर/खटीक) के प्रमुख नेता हैं. खासकर जौनपुर में गहरा पैठ रखते हैं. उनकी संगठन में लंबे समय से मजबूत पकड़ रही है.  

प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं.

गोपी कृष्ण पांडेय

पार्टी ने गोपी कृष्ण पांडेय को भी राज्यसभा टिकट दिया है. गोपी संगठन से जुड़े सीनियर नेता माने जाते हैं. पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में ब्राह्मण के बीच पार्टी के जनाधार को मजबूत करने और सांगठनिक समन्वय में इनकी सक्रिय भूमिका रही है.  

प्रियंका सिंह रावत

बीजेपी ने बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को भी टिकट दिया है. 2014 में बाराबंकी से भाजपा सांसद चुनी गईं थीं. वह इस क्षेत्र की पहली महिला सांसद रही हैं. 

लेकिन 2019 में पार्टी ने इस सीट से उपेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया था. प्रियंका सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.

राम प्रताप सिंह चौहान

पार्टी ने आगरा से सीनियर सांगठनिक नेता और प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान की भी राज्यसभा का टिकट दिया है. बीजेपी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं. 1991–1994 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष रहे.

श्रुति गंगवार 

पार्टी ने बरेली की नेता श्रुति गंगवार को भी टिकट दिया है. वह बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता हैं. अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की वर्तमान चेयरमैन हैं. स्थानीय स्तर पर संगठन और सामाजिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय रहती हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट से साधा PDS समीकरण, दो नए ब्राह्मण चेहरों को मौका; 5 दलित और ओबीसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Rajyasabha Candidate List, BJP Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com