विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2025

नोएडा गाजियाबाद में छठ को लेकर सभी स्‍कूलों में 28 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी

छठ चार दिवसीय पर्व 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था और 28 अक्टूबर को संपन्न होगा.

नोएडा गाजियाबाद में छठ को लेकर सभी स्‍कूलों में 28 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी
नोएडा-गाजियाबाद के स्‍कूलों में छठ की छुट्टी
  • नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्कूलों में छठ पूजा के कारण 28 अक्टूबर को छुट्टी का प्रशासन ने आदेश जारी किया है
  • छठ पूजा चार दिवसीय पर्व है जो 25 अक्टूबर को नहाय-खाय अनुष्ठान से शुरू होकर 28 अक्टूबर को समाप्त होगा
  • छठ पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता है जो दिवाली के छह दिन बाद पड़ता है

छठ पूजा पर नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्‍कूलों में 28 अक्‍टूबर को छुट्टी रहेगी. प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है. छठ चार दिवसीय पर्व 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय' अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था और 28 अक्टूबर को संपन्न होगा. यह कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता है, जो दिवाली के छह दिन बाद पड़ती है. इस दिन श्रद्धालु छठी मैया (सूर्य देव) की आराधना कर परिवारों और बच्चों की समृद्धि की कामना करते हैं.

पहले दिन ‘नहाय-खाय' में श्रद्धालु गंगा या अन्य नदियों और तालाबों में स्नान कर भोजन ग्रहण करते हैं. दूसरे दिन उपवास रखा जाता है, जो सूर्य और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद शाम को खोला जाता है. तीसरे दिन ‘पहला अर्घ्य' या ‘सांध्य अर्घ्य' के दौरान श्रद्धालु परिवार के साथ नदी तट पर जाकर सूर्य देव को अर्घ्य एवं प्रसाद अर्पित करते हैं. चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida School Holiday, Ghaziabad School Holiday, Chhath Puja Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com