राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) की एक विशेष अदालत ने आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देने और भारत में हिंसा के माध्यम से आतंक फैलाने के लिए प्रतिबंधित ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रोविंस‘ (आईएसकेपी) समूह द्वारा रची गयी एक साजिश से संबंधित मामले में सोमवार को दो महिलाओं समेत पांच लोगों को अलग-अलग जेल की सजा सुनाई. एनआईए की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आरोपियों में से एक पर भारत में खलीफा का शासन स्थापित करने और पूरे देश में एक ही दिन में 100 ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) धमाके करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आठ मार्च, 2020 को दो आरोपियों - जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेघ को आईएसकेपी से संबंध रखने के आरोप में दिल्ली के ओखला विहार, जामिया नगर से गिरफ्तार किया था.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
आईएसकेपी, आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) का ही एक हिस्सा है.
एनआईए ने इस सिलसिले में 20 मार्च, 2020 को मामला फिर से दर्ज कर जांच शुरू की थी. एनआईए ने अपनी जांच के दौरान 12 जुलाई, 2020 को पुणे से दो अन्य व्यक्तियों सादिया अनवर शेख और नबील एस खत्री को गिरफ्तार किया था. इसके बाद आगे की जांच में अगस्त 2020 में अब्दुर रहमान उर्फ डॉ. ब्रेव की गिरफ्तारी हुई.
अब्दुल रहमान ने की थी सीरिया की यात्रा
एनआईए ने बयान में कहा कि अब्दुर रहमान उर्फ डॉक्टर ब्रेव के खिलाफ मुकदमा जारी है.
जांच एजेंसी ने कहा कि बेंगलुरु में एमबीबीएस के छात्र अब्दुर रहमान को अन्य आरोपी व्यक्तियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और उसने दिसंबर 2013 में सीरिया की यात्रा की थी.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली LG ने केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, AAP ने कहा - एक और बड़ी साजिश
* लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक हमले के मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार
* NIA आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में श्रीनगर में 9 स्थानों पर कर रही छापेमारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं