विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

पाकिस्तान से टेरर फंडिंग का मामला: एनआईए ने हुर्रियत के 7 नेताओं को किया गिरफ़्तार, 5 खास बातें

एनआईए की एक टीम ने तहरीक-ए-हुर्रियत के फारूक अहमद डार उर्फ 'बिट्टा कराटे' और जावेद अहमद बाबा उर्फ 'गाजी' से श्रीनगर में लगातार 4 दिनों तक पूछताछ की थी.

पाकिस्तान से टेरर फंडिंग का मामला: एनआईए ने हुर्रियत के 7 नेताओं को किया गिरफ़्तार, 5 खास बातें
गिरफ्तार किए गए लोगों में सैयद अली शाह गिलानी के दामाद भी शामिल हैं
नई दिल्‍ली:
  1. अल्ताफ शाह जम्मू एवं कश्मीर को पाकिस्तान के साथ मिलाने की पैरवी करने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी के दामाद हैं. वहीं, शाहिद इस्लाम हुर्रियत के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक के करीबी सहयोगी हैं. अकबर, गिलानी की अगुवाई वाले हुर्रियत के प्रवक्ता हैं.
  2. कराटे को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य को श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को दिल्ली लाया जाना है.
  3. गिलानी के अगुवाई वाले हुर्रियत ने नईम खान को एक टीवी स्टिंग ऑपरेशन में यह स्वीकार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया था कि हुर्रियत के नेता कश्मीर घाटी में विध्वंसक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान से फंड लेते रहे हैं.
  4. एनआईए ने मई 2017 में हुए इस खुलासे के बाद उक्त लोगों से पूछताछ की थी. शाह से दिल्ली में लगभग दो सप्ताह तक पूछताछ की गई थी.
  5. एनआईए ने श्रीनगर, जम्मू, दिल्ली तथा हरियाणा में छापेमारी की थी और कथित तौर पर पाकिस्तान से आने वाले फंड को लेने वाले, मध्यस्थता करने वाले तथा अंतिम लाभार्थियों से संबंधित सबूत बरामद किए थे.

वीडियो: जून में एनआईए ने अलगावादी नेताओं के ठिकानों पर मारे थे छापे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Syed Ali Shah Geelani, NIA, Separatist Leaders, National Investigation Agency, Terror Funding Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com