विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2024

शादी में हो रहा था जबरदस्त डांस, हुआ भयंकर हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 30 मेहमान पहुंचे अस्पताल

दूल्हे मुगनैनी ने फर्श गिरने से पहले डॉक्टरों से कहा, "हर कोई खुश था. अचानक, एक पल में, मैंने अपने ऊपर सभी प्रकार के मलबे, धूल, छींटों के साथ लोगों के गिरने की आवाज सुनी.''

शादी में हो रहा था जबरदस्त डांस, हुआ भयंकर हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 30  मेहमान पहुंचे अस्पताल
प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी का समारोह हो और नाच-गाना ना हो...ऐसा हो नहीं सकता. लेकिन कभी-कभी मौज-मस्ती करना लोगों को भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला इटली से सामने आया है. इटली में एक नवविवाहित जोड़े और दर्जनों मेहमानों को शादी के बाद रिसेप्शन के दौरान डांस फ्लोर गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, उनके 30 से अधिक मेहमान इतालवी स्वागत स्थल पर 25 फीट उपर बने मंच से गिर गए. इसके बाद नवविवाहित जोड़े को इजाल के लिए अस्पताल जाना पड़ा. 

कोरिएरे डेला सेरा के अनुसार, पाओलो मुगनैनी और उनकी 26 वर्षीय इतालवी-अमेरिकी दुल्हन वेलेरिया यबारा ने इटली के पिस्तोइया में पूर्व जियाचेरिनो कॉन्वेंट में अपनी शादी के लिए लगभग 150 लोगों को आमंत्रित किया था. जब मेहमान नाच रहे थे और आनंद ले रहे थे, अचानक एक लकड़ी के तख्तों के बीच स्टेज का फर्श नीचे गिर पड़ा.

दूल्हे मुगनैनी ने फर्श गिरने से पहले डॉक्टरों से कहा, "हर कोई खुश था. अचानक, एक पल में, मैंने अपने ऊपर सभी प्रकार के मलबे, धूल, छींटों के साथ लोगों के गिरने की आवाज सुनी.''

उन्होंने कहा, "मैं एक भयावह भंवर में फंस गया था और मैं कुछ नहीं कर पा रहा था. फिर मैंने खुद को अपने सबसे अच्छे दोस्त के सामने पाया. मैंने उसे बुलाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया, उसके सिर पर बड़ा घाव था और बहुत खून बह गया था. तब जाकर मुझे समझ आना शुरू हुआ. मैं वैलेरी को अपनी पत्नी कहकर चिल्लाने लगा. ऐसा लग रहा था कि वह गायब हो गई है. मुझे डर था कि वह मलबे में दब गई है.''

मेट्रो के अनुसार, 6 गंभीर रूप से घायल हो गए और 10 'मामूली' रूप से घायल हो गए, उन सभी को इटली के पिस्तोइया में सैन जैकोपो अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

 तस्वीरों में जोड़े को अस्पताल के अलग-अलग बिस्तरों पर एक-दूसरे के बगल में हाथ डाले लेटे हुए दिखाया गया और दूल्हे की बांह पर ड्रिप लगी हुई थी. आयोजन स्थल के मालिकों ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि कैसे हुआ, उन्होंने इसे "दुखद और अप्रत्याशित घटना" करार दिया है. घटना के बाद आयोजन स्थल को बंद कर दिया गया है और स्टेज कैसे गिरा. इसकी जांच पुलिस कर रही है. परिवार ने आयोजन स्थल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Newlyweds Couple, Fall Dance Floor, Reception Party, Italian Reception Venue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com