Gwalior Shocking Case, Newlyweds Die by Suicide Within 28 Days of Marriage: ग्वालियर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां सात जन्म तक साथ निभाने का संकल्प महज 28 दिन में खत्म हो गया. यह बंधन था, मेघा और सिद्धार्थ के जो सिर्फ 5 दिन ही साथ रह सके. 25 अप्रैल क़ो दोनों की धूमधाम से शादी हुई थीं. एक मई क़ो मेघा अपने मायके चली, जहां 20 मई को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अपनी जीवन साथी के अचानक जाने का गम सिद्धार्थ बर्दाश्त नहीं कर सका और महज दो दिन बाद 22 मई क़ो उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी. उसका शव घर के बाथरूम में लटका मिला. महज 28 दिन में दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन सबसे बड़ा यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मेघा को जान देनी पड़ी?
ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम कब, शव कितने दिन तक कैसे रह सकता है सुरक्षित? फोरेंसिक एक्सपर्ट से जानिए -80 डिग्री का सच क्या?
20 मई को मेघा कमरे में लटकी मिली
20 मई को मेघा के पिता एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने गए थे. घर पर मेघा और उसकी मां गीता थीं. दोपहर के समय मां गीता पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने मेघा का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा. यह देखकर वह दंग रह गईं, परिवार मे कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. परिवार वाले मेघा को फंदे से उताकर अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अंतिम संस्कार के समय तक मेघा के हाथ में लगी शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी.

Gwalior News: Marriage Lasts Only 28 Days as Wife and Husband Die by Suicide Back-to-Back
22 मई को सिद्धार्थ ने घर के बाथरूम में लगाई फांसी
ससुराल और मायके पक्ष के लोग बहू मेघा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि दो दिन बाद शुक्रवार 22 मई को पिंटो पार्क स्थित घर में मेघा के पति सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली. पेशे से ठेकेदार पति सिद्धार्थ कांदिल ने अपने घर के बाथरूम में साफी (कपड़े) का फंदा बनाकर जंगले से फांसी लगा ली. मेघा की मौत के बाद से वह गुमसुम था, किसी से बात नहीं कर रहा था. घटना का पता तब चला जब सिद्धार्थ के पिता परमाल सिंह ने उसे बेड पर नहीं देखा, तलाश करते हुए वे जब बाथरूम की तरफ गए तो वह अंदर से लॉक था। भतीजे श्यामवीर ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर सिद्धार्थ फंदे से लटक रहा था. सूचना पर गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.
ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने दे दी जान
पुलिस कर रही जांच
मामला नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, इसलिए पुलिस इसे बेहद गंभीरता से ले रही है. पुलिस मायके और ससुराल दोनों पक्षों के विस्तृत बयान दर्ज करेगी. इसके अलावा इन दोनों के मोबाइल फोन भी खंगालेगी ताकि कुछ ऐसा हाथ लग सके, जिससे उनकी मौत का कारण सामने आ सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं