मोरटी और अटौर के पास नया गाजियाबाद बसाने की तैयारी चल रही है. GDA ने बड़ा कदम उठाते हुए एयरोसिटी टाउनशिप का सर्वे दोबारा कराने का फैसला लिया है. जीडीए का ये कदम अथॉरिटी के महत्वाकांक्षी एयरोसिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में हम माना जा रहा है. एयरोसिटी टाउनशिप सर्वे पहले भी हो चुका है. लेकिन इसमें कुछ खामियां और किसानों की आपत्तियां सामने आई थीं. जिसके बाद जीडीए ने दोबारा सर्वे कराने का फैसला लिया.
230 हेक्टेयर जमीन पर बसेगी नई टाउनशिप
अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर तैयार कर जमीन को चिन्हिंत करने का काम सुरू कर दिया जाएगा, ताकि काम तेजी से हो सके.एयरोसिटी योजना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास 230 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित है. योजना के पहले चरण में किसानों की आपत्तियां सामने आई थीं. जिसके बाद जीडीए दोबारा सर्वे शुरू कराने जा रहा है.
कितनी बड़ी होगी एयरोसिटी टाउनशिप?
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानी कि GDA गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के तीन गांवों की करीब 230 हेक्टेयर जमीन पर एयरोसिटी टाउनशिप बसाने की प्लानिंग कर रहा है. एक प्रस्ताव तैयार कर बैठक में पेश किया जाएगा.यहां से प्रस्ताव पास होने के बाद टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी.
पहले हुए सर्वे में मिली थीं आपत्तियां
दरअसल पहले बताया गया था कि रिकार्ड में संबंधित जमीन खाली है, लेकिन मोरटी, अटौर और नंगला गांवों के 100 से ज्यादा लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि वहां आबादी बस चुकी है.किसानों ने कहा था कि इस जमीन पर उनके घर बने हुए हैं. ये सर्वे सिर्फ कागजी तौर पर किया गया है.
दोबारा शुरू होगा सर्वे का काम
इन बातों को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग और जीडीए की जॉइंट टीम मौके पर पहुंचकर फिर से सर्वे का काम शुरू करेगी ताकि सभी दिक्कतों का समाधान किया जा सके और इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन का खाका तैयार किया जा सके. इसके बाद किसानों से बातचीत होगी और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी.
ये भी पढ़ें-दिल्ली से प्रयागराज तक का सफर होगा आसान, जुड़ेंगे गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे, हरियाणा-पंजाब तक कनेक्टिविटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं