विज्ञापन

अब तो सीधे घर आएगी Creta! नवरात्रि पर Hyundai का दमदार ऑफर, i10 और i20 पर भी बंपर छूट

Hyundai ने 2026 के लिए नवरात्रि बंपर फेस्टिव डिस्काउंट्स की घोषणा की है. इससे आप Creta पर बंपर छूट का फायदा उठा सकते हैं. आप सवा लाख तक की बचत कर सकते हैं.

अब तो सीधे घर आएगी Creta! नवरात्रि पर Hyundai का दमदार ऑफर, i10 और i20 पर भी बंपर छूट
Hyundai Creta

इस फेस्टिव सीजन अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब सही मौका आ गया है. दशहरा और दिवाली से पहले कंपनियों ने बंपर छूट का ऐलान कर दिया है. Hyundai Motor India भी कई कारों पर नवरात्रि के अवसर पर छूट दे रही है.Hyundai की इस डिस्काउंट स्कीम का फायदा आप Grand i10 Nios से लेकर सेडान Aura, i20, Exter, Venue, Verna, Creta, Creta N Line, Alcazar और Creta Electric तक पर ले सकते हैं. 

इस स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत कैश डिस्काउंट, खास नवरात्रि बुकिंग बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज लाभ, अपग्रेड बोनस और कॉपोरेट, सरकारी व ग्रामीण ग्राहकों के लिए विशेष छूट शामिल की गई हैं. अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के अनुसार ग्राहक इस महीने अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बंपर बचत पा सकते हैं. इसके अलावा, जो ग्राहक शोरूम पर मौजूद पुराने MY2025 स्टॉक की गाड़ियां चुनते हैं, उन्हें कंपनी की तरफ से सीधे 20 हजार की अतिरिक्त कैश छूट भी दी जाएगी. इससे ये डील और खास बन जाती है. 

Hyundai Creta N Line पर 1.25 लाख तक का डिस्काउंट

Hyundai के पूरे पोर्टफोलियो में सबसे स्पोर्टी और प्रीमियम SUV Hyundai Creta N Line पर इस महीने सबसे अधिक 1.25 लाख तक के शानदार बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस पर 20 हजार की सीधी छूट, नवरात्रि बुकिंग बोनस के तौर पर 25 हजार की अतिरिक्त छूट, अपग्रेड ऑफर, ग्रामीण क्षेत्रों के खरीदारों के लिए 5 हजार की विशेष छूट दी जा रही है. इसके अलावा पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 30 हजार का एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर सीधे 50 हजार का बंपर फायदा भी मिलेगा. हालांकि एक्सचेंज और स्क्रैपेज में से कोई एक ही ऑप्शन आप सेलेक्ट कर सकते हैं. 

Hyundai Creta पर ₹1.15 लाख तक की भारी बचत

Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV Creta के रेगुलर पेट्रोल मॉडल्स पर भी कंपनी दिल खोलकर ऑफर्स दे रही है. इसके बेस पेट्रोल मॉडल Creta E पर 1 लाख की छूट मिल रही है. जबकि इसके ऑटोमैटिक (iVT) पेट्रोल वेरिएंट्स पर1.05 लाख तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं. इसके चुनिंदा अन्य पेट्रोल मॉडल्स पर सबसे ज्यादा 1.15 लाख तक की बंपर बचत दी जा रही है. आपको बता दें  इस छूट में कैश डिस्काउंट, नवरात्रि बोनस और एक्सचेंज/अपग्रेड ऑफर्स शामिल हैं. हालांकि, पेट्रोल के मुकाबले इसके डीजल मॉडल्स पर कंपनी ज्यादा डिस्काउंट नहीं दी रही है. क्रेटा के सभी डीजल वेरिएंट्स पर इस महीने केवल 10 हजार की मामूली छूट ही दी जा रही है.

Creta Electric पर सीधे 65 हजार की बंपर छूट

Hyundai अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV Creta Electric पर भी बंपर डिस्काउंट्स दे रही है. इसके चुनिंदा स्पेसिफिकेशन मॉडल्स Smart(O) LR HC और Excellence LR HC पर सीधे 65 हजार तक की बड़ी बचत दी जा रही है. जबकि इसके सभी इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पर 50 हजार तक के बंपर लाभ उठाए जा सकते हैं.

छोटी कारों पर भी बड़ी छूट

Hyundai Grand i10 Nios के सबसे शुरुआती Era Petrol वेरिएंट पर 25 हजार की छूट है, जबकि इसके दूसरे सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर सीधे 75 हजार तक के बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसमें 20 हजार कैश, 15 हजार नवरात्रि बोनस, 15 हजार एक्सचेंज, 20 हजार स्क्रैपेज और 15 हजार अपग्रेड बोनस शामिल है. इसके CNG वेरिएंट्स पर भी 70 हजार तक की बचत की जा सकती है. प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 के बेस Era MT वेरिएंट पर 25 हजार की छूट है, जबकि इसके दूसरे सभी वेरिएंट्स (स्पोर्टी i20 N Line सहित) पर इस महीने पूरे 65 हजार तक के बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

यदि आप डीलर के पास उपलब्ध पुराने MY2025 स्टॉक की कोई भी कार खरीदते हैं, तो आपको नॉर्मल ऑफर्स के ऊपर 20 हजार की एडिशनल कैश छूट दी जाएगी. उदाहरण के लिए, यदि किसी कार पर नॉर्मल ऑफर 1 लाख का है, तो पुराने स्टॉक पर यह सीधे बढ़कर 1.20 लाख हो जाएगा. इस वजह से बुकिंग से पहले डीलर से पुराने स्टॉक की उपलब्धता जरूर चेक कर लें.

नवरात्रि बुकिंग बोनस और अतिरिक्त कैश डिस्काउंट का लाभ केवल उन्हीं बुकिंग्स पर मिलेगा जो 10 अक्टूबर 2026 तक शोरूम पर दर्ज कराई जाएंगी और इनकी डिलीवरी 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच ली जाएगी. 10 अक्टूबर के बाद बुकिंग्स में किसी भी तरह का नाम या मोबाइल नंबर बदलने की परमिशन नहीं होगी. ऐसा करने पर बुकिंग बोनस को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 23.6KM का बंपर माइलेज, कीमत 8.29 लाख से शुरू, सबसे सस्ती डीजल कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai, Hyundai Creta, Car, Car Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com