New Delhi Lok Sabha Seat Result: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने निराश नहीं किया. आम आदमी पार्टी ने इस सीट से सोमनाथ भारती को उतारा था. सोमनाथ भारती को 3,74,815 वोट मिले और वह 78,370 वोटों के अंतर से हार गए. पहली बार चुनाव मैदान में उतरी बांसुरी स्वराज को 4,53,185 मिले. मतगणना के दौरान एक समय इस सीट से वोटों का अंतर लगभग 25 हजार था. ऐसा माना जा रहा था कि इस सीट पर उलटफेर हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
नई दिल्ली लोकसभा सीट में दिल्ली केंट, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, मोती नगर, नई दिल्ली, पटेल नगर, आर. के. पुरम और राजेंद्र नगर एरिया आते हैं. यहां इस बार 55.43 प्रतिशत मतदान हुआ. दिल्ली में सबसे कम नई दिल्ली सीट पर ही मतदान हुआ. वैसे बता दें कि दिल्ली में कुल 58.69 प्रतिशत मतदान हुआ. इस मतदान प्रतिशत के चुनावी पंडित अपनी-अपनी तरह से मायने निकाल रहे थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
| सीट | जीते | हारे |
| नई दिल्ली | बांसुरी स्वराज (BJP) | सोमनाथ भारती (AAP) |
| उत्तर पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी (BJP) | कन्हैया कुमार (Congress) |
| चांदनी चौक | प्रवीण खंडेलवाल (BJP) | जेपी अग्रवाल (Congress) |
| उत्तर पश्चिम दिल्ली | योगेंद्र चांदोलिया (BJP) | उदित राज (Congress) |
| पूर्वी दिल्ली | हर्ष मल्होत्रा (BJP) | कुलदीप कुमार (AAP) |
| दक्षिण दिल्ली | रामवीर सिंह बिधूड़ी (BJP) | सही राम (AAP) |
| पश्चिम दिल्ली | कमलजीत सहरावत (BJP) | महाबल मिश्रा (AAP) |
नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज मतगणना से पहले श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचीं. बता दें कि इससे पहले वोटिंग से पहले भी वह झंडेवालान मंदिर गईं थीं. दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए. ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों को प्रतिबंधित भी किया है. इसकी एडवाइजरी सोमवार को जारी की गई थी.
ये भी पढ़ें:- 542 सीटों पर BJP कितनी आगे-पीछे, क्लिक कर देखें लिस्ट
2019 में BJP ने मारी थी बाजी
साल 2019 की बात करें, तो बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था. मीनाक्षी लेखी को 5,04,206 वोट मिले थे. वहीं, अजय माकन को कुल 2,47,702 वोट मिले थे. इससे पहले साल 2004 और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में अजय माकन इस सीट से लगातार 2 बार सांसद रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- कश्मीर टु कन्याकुमारी, कौन आगे, देखें LIVE अपडेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं