- हरियाणा में हाईवे के पास की जमीनों के दाम पिछले कुछ सालों की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़े हैं
- गोहाना में दो नए सेक्टर विकसित किए जाने से आसपास की जमीनों की मांग और कीमतों में तेजी आई है
- रोहतक-पानीपत हाईवे और बाईपास के पास के गांवों की जमीनों के दाम बढ़ गए हैं
हरियाणा में हाईवे के पास की जमीनें के दाम आसमान छूने लगे हैं.जो जमीनें कुछ सालों पहले 1 करोड़ रुपये में मिल रही थीं उनकी कीमत महज 5-7 सालों में 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. जमीन के भाव में ये तेजी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा दो नए सेक्टर विकसित किए जाने की वजह से आई है. गोहाना में HSVP दो नए सेक्टर बना रहा है, इसी वजह से आसपास की जमीन की डिमांड बढ गई है. बता दें कि हरियाणा में नए सर्कल रेट लागू होने के बाद राज्य के कई शहरों में जमीनों के दाम 25% से लेकर 75% तक बढ़े हैं. दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एनसीआर और एक्सप्रेसवे से जुड़े इलाकों में हुई है.
गोहाना में आसमान छू रहे जमीन के दाम
दअसल गोहाना का जुड़ाव रोहतक-पानीपत हाईवे और बाईपास से होने की वजह से बड़ौता, सिकंदरपुर माजरा समेत आसपास के गावों की जमीनों के दाम भी बढ़ गए हैं. बता दें कि रोहतक से पानीपत को गोहाना के रास्ते जोड़ने वाला यह फोर-लेन हाईवे है. इस गांवों की जमीनों को फ्यूचर में डेलवप होने वाले शहरी क्षेत्रों से जोड़कर देखा जा रहा है.
पानीपत-रोहतक हाईवे की वजह से जमीन के दामों में उछाल
दरअसल यहां पर दीनदयाल आवासीय क्षेत्र भी विकसित हो रहा है, जसकी वजह से जमीन की डिमांड बढ़ी है. करीब 6-7 साल पहले पानीपत-रोहतक हाईवे और गोहाना- सोनीपत हाईवे के आसपास की खेती वाली जमीन के दाम कई जगहों पर बहुत कम थे. लेकिन जब से सेक्टर बनाने का ऐलान यहां हुआ है, तब से ये क्षेत्र प्राइम लोकेशन बनकर उभर रहा है. जिसके बाद जमीन का भाव 7-10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ पहुंच गए हैं.
जमीनों पर प्रॉपर्टी डीलरों की नजर
जमीन की कीमतों में ये उछाल इनके हाईवे से पास होने और प्रस्तावित शहरी विकास की वजह से देखने को मिला है. हालांकि जो जगहें हाईवे से दूर हैं, वहां पर जमीन का दाम अब भी इसकी तुलना में कम हैं. जमीन के बढ़ते दानों की वजह से प्रॉपर्टी डीलरों की इन पर नजर है. कई डीलरों ने खेती जमीन पर प्लॉट काटकर इनको बेचने की भी कोशिश की है.
अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का एक्शन
नगर और बड़ौता में अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत ए्शन लिया. कई जगहों पर अवैध तरीके से बनाए गए रास्तों और निर्माणों को हटाने के लिए बुलडोजर तक चलाया गया है. बता दें कि हाईवे और बाईपास के आसपास की जमीनों के भाव हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच जमीन के विवाद भी सामने आने लगे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं