- नेपाल से बिहार के गोपालगंज-बगहा में बाढ़ के साथ 100 किलो की मछलियां आईं.
- बड़ी-बड़ी रंग-बिरंगी मछलियों को पकड़कर लोग ठेलों पर लादकर बेचने निकल गए.
- बिहार सरकार ने एडवाइजरी जारी कर इन मछलियों को खाने से बचने की अपील की है.
नेपाल में आई बाढ़ और तबाही का असर अब भारत के राज्यों में भी दिखाई देने लगा है. नेपाल से जो पानी बहकर त्रिशूली और दूसरी नदियों के जरिए बहकर बिहार और उत्तर प्रदेश में आ रहा है, वो अपने साथ कई चीजें ला रहा है. बिहार के गोपालगंज में आने वाले पानी के साथ बड़ी-बड़ी मछलियां नजर आईं, जो सैलाब के साथ बहकर आ रही हैं. ठेले पर मछली लदी है, जो पूरा ठेले के बराबर है. जहां से ठेला शुरू हो रहा है, जहां तक खत्म हो रहा है. उसके बाहर तक मछली लटकी हुई है. बाढ़ के साथ बहकर आने वाली मछलियां इंसानों के साइज के बराबर हैं. ये भारी-भारी बड़ी बड़ी मछलियां नेपाल से आ रही हैं. बाढ़ के पानी के साथ ये मछलियां बह कर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ इतनी तेज थी कि उसैन बोल्ट भी पीछे छूट जाते! रिसर्च ने बताया- मौत को मात देना नामुमकिन था
मछलियों पर बिहार सरकार की एडवाइजरी...
बिहार सरकार ने मछली पर एडवाइजरी जारी की है. पानी से मिली मछलियों को खाने से बचने की अपील की गई है. बाढ़ में मछलियां तालाब, नदी और झील से निकल कर फैल जा रही हैं. मछलियां गंदी नालियों, मरे जानवरों और गंदगी के संपर्क में रहती हैं. इसलिए ऐसी मछलियों में खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस भी होते हैं. इन मछलियों का सेवन सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. जब तक हालात सामान्य ना हों, ऐसी मछलियों को खाने से बचें.
दरअसल, नेपाल में आए सैलाब से गंडक नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए. गोपालगंज और बगहा इलाके में गंडक के पानी में अजीब मछलियां मिलीं. शुरू में तो बहुत से लोग इसे सैलाब के साथ आई सौगात समझ रहे थे. सोच रहे थे बड़ी बड़ी भारी भारी मछलियां आई हैं और ज्यादा कमाई होगी. सौ-सौ किलो की मछलियों की खेप बिहार से बंगाल के कई बाजारों तक बेची जाने लगी.
सिर्फ मछली नहीं, नेपाल से सैकड़ों मानव शव भी गंडक-नारायणी होते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर-महाराजगंज तक बहकर आ रहे हैं. अब तक उत्तर प्रदेश में 17 शव मिले हैं. इसमें से 9 शव गोरखपुर एम्स में डीप फ्रीजर में रखे गए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है.
ये भी पढ़ें: नेपाल में 7 दिनों में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1127 हुआ, अब भी 4 हजार लापता- मदद लेकर पहुंचा भारत का 5वां विमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं