- दिल्ली के कालकाजी इलाके में पुलिस बनकर आए तीन आरोपियों ने नाबालिग से गैंगरेप किया.
- दिल्ली के किशनगंज में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया.
- जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बिहार तक बेटियों की चीख एक ही सवाल पूछ रही है- आखिर हम कितने सुरक्षित हैं? दिल्ली का कालकाजी मंदिर इलाका, किशनगंज और बिहार का जमुई... दो दिनों में तीन वारदातें. कहीं वर्दी का खौफ दिखाया गया, कहीं संस्कृति की दुहाई दी गई तो कहीं जबरदस्ती की गई. बिहार के जमुई का 27 सेकेंड का वो वीडियो, जहां एक लड़की गिड़गिड़ाती रही और दरिंदे हंसते रहे. ये सिर्फ अपराध नहीं, सिस्टम पर तमाचा है. कानून की सख्ती की बातें सियासी मंंचों से तो कही जाती हैं लेकिन अपराधियों में दहशत नहीं नजर आती. जहां जब जो भी चाहता है, कर देता है. कानून हाथ में लेकर हैवानियत होती रहती है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि बेटियों की सुरक्षा के दावे आखिर कब हकीकत बनेंगे?
बिहार के जमुई में इंसानियत शर्मसार...
बिहार के जमुई में दो क्लास 10 की एक छात्रा अपने दोस्त के साथ थी. कुछ लोगों जब उन्हें साथ में देखा, तो उनसे रहा नहीं गया और उनको कथित तौर पर सबक सिखाने की कोशिश करने लगे. लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे गलत तरीके से छुआ गया. इस दौरान वह बार-बार कहती रही, मुझे जाने दीजिए, प्लीज माफ कर दीजिए, प्लीज आखिरी बार... लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी. उसके साथ मौजूद नाबालिग दोस्त को सबके सामने पीटा गया और शर्मनाक तरीके से उसका उत्पीड़न किया.
वारदात के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बिहार पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग करने के कुछ घंटों बाद हुई.
दिल्ली के कालकाजी इलाके में गैंगरेप
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 21 सितंबर की है. नाबालिग लड़की से हैवानियत की गई. इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क के अंदर पुलिसकर्मी बनकर आए तीन आरोपियों ने कथित तौर पर 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया. शिकायत के मुताबिक, लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के पुरुष दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. पूजा करने के बाद, वे दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास एक पार्क में गए, जहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन आरोपियों ने कथित तौर पर उनके पास आकर खुद को पुलिसकर्मी बताया और इसके बाद अपराध को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, आसिफ नाम का आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में तीन आरोपियों पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप है.
सेंट्रल दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला
सेंट्रल दिल्ली के किशनगंज इलाके में 34 साल के एक शख्स पर छह साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. देशबंधु गुप्ता थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर चौकी इलाके में 7 साल की मासूम बच्ची अपने घर की सीढ़ियों पर बैठी थी. इस वक्त उसकी मां खाना बना रही थी. पड़ोस में रहने वाला शख्स उसे ले उठा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात की जानकारी मिलने पर पीड़िता को घायल हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया. क्षेत्र के लोगों ने इकट्ठा होकर हंगामा किया और इस घटना के विरोध में आवाज उठाई.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम को तब सामने आई, जब पीड़िता और उसके परिवार वाले इलाके के कुछ लोगों के साथ मिलकर शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे.
स्थानीय लोगों ने एक शख्स को पुलिस के हवाले किया और आरोप लगाया कि उसे नाबालिग बच्ची के साथ यौन अपराध करते हुए पकड़ा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं