विज्ञापन

NDTV ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल के रसुवा-नुवाकोट में बह गई बस्‍त‍ियां, मलबे में तब्‍दील गांव, अब सेना ने संभाला मोर्चा

NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. NDTV नेपाल से बहने वाली त्रिशूली नदी (जिसे बिहार में गंडक कहा जाता है) पर बने वाल्मीकि नगर वॉटर रिज़र्वोयर और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बैराज पर पहुंचा और वहां की स्‍थि‍ति का जायजा ल‍िया. 

नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान और विदेशी पर्यटक लापता हैं. इसे हाल के वर्षों में देश की सबसे भीषण आपदाओं में से एक माना जा रहा है. NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. NDTV नेपाल से बहने वाली त्रिशूली नदी पर बने वाल्मीकि नगर वॉटर रिज़र्वोयर और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बैराज पर पहुंचा और वहां की स्‍थि‍ति को समझा. 

Latest and Breaking News on NDTV

कई बस्‍त‍ियों को बहा ले गया बाढ़ का पानी

प्रत्‍यक्षदर्शि‍यों ने बताया क‍ि कुछ ही म‍िनटों में बाढ़ का पानी तेजी से नीचे की ओर बहने लगा और नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग ज‍िलों में बसी कई बस्तियों को बहा ले गया. NDTV  नुवाकोट पहुंचा, जहां ज्‍यादातर इलाकों में बाढ़ का पानी उतर गया है, लेकिन घरों, सड़कों, पुलों और सामुदायिक जगहों पर कई मीटर गाद जमा हो गई है, जिससे खोज और बचाव का काम मुश्किल हो गया है. 

सेना ने संभाला मोर्चा

लापता लोगों को तलाशना और आपदा में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाना अब सबसे बड़ी जंग है. इस काम का मोर्चा अब सेना ने उठाया है. सेना हेलीकॉप्‍टर के जरिए लोगों को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

300 भारतीय लापता: व‍िदेश मंत्री शिशिर खनाल

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने काठमांडू में NDTV वर्ल्ड के ‘एनडीटीवी अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' कार्यक्रम में बताया क‍ि लापता हुए 500 से ज्यादा विदेशियों में लगभग 300 भारतीय शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से दुनिया भर की सरकारों के संपर्क में भी रहा हूं और कोई भी देश उसी तरह की मदद की उम्मीद करता है, जैसा भारत कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़कें बंद, रोका गया ट्रैफ‍िक

नेपाल पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन के कारण नौ जिलों में कई सड़क मार्ग बाधित हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं. कुछ स्थानों पर कीचड़ और चट्टानों के जमा होने से सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि अन्य जगहों पर बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए यातायात रोक दिया गया है. 

नागढुंगा से मुगलिंग तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह बंद

काठमांडू के नागढुंगा से मुगलिंग तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. यह काठमांडू को देश के अन्य जिलों से जोड़ने वाला प्रमुख राजमार्ग है. इसी तरह इलाम जिले के मेची राजमार्ग, कावरे के बीपी राजमार्ग, मकवानपुर के कांती लोकपथ, रसुवा और नुवाकोट के राष्ट्रीय राजमार्ग, धादिंग के पृथ्वी राजमार्ग तथा चितवन और रुकुम वेस्ट में जाजरकोट-डोल्पा सड़क खंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें-   'नेपाल बाढ़ में लापता 500 विदेशियों में से 300 भारतीय', NDTV अन्वीक्षा के मंच से बोले नेपाल के विदेश मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flash Flood, Nepal Flash Flood Death Toll, Nepal Flash Flood Causes, Nepal Flash Flood News, NDTV Exclusive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com