विज्ञापन

Sawan Purnima Vrat: आज या कल, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानिए सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा 27 अगस्त से शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त को होगा. ऐसे में जानिए सावन पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है.

Sawan Purnima Vrat: आज या कल, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानिए सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा व्रत कब है

सावन का महीना चल रहा है और सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. हिन्दू धर्म में पूर्णिमा (Sawan Purnima) का खास महत्व होता है. सावन महीने की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की सुख-समृद्धि और रक्षा के लिए कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि सावन की पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा, क्योंकि रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं सावन पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है.

कब रखा जाएगा सावन पूर्णिमा व्रत

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा का व्रत 27 अगस्त 2026 को रखा जाएगा, जबकि स्नान और दान का कार्य 28 अगस्त 2026 को किया जाएगा. जब पूर्णिमा तिथि दो दिनों रहती है, तब व्रत के लिए उस दिन को महत्व दिया जाता है, जिस दिन पूर्ण चंद्रमा का उदय होता है.

सावन पूर्णिमा तिथि व समय

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:09 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 28 अगस्त 2026 को सुबह 09:47/49 बजे तक

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

सावन पूर्णिमा का दान-स्नान 28 अगस्त को ही किया जाएगा. वहीं, शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी भक्त पवित्र नदियों में स्नान कर सकते हैं और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं. इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा.

पूर्णिमा पूजा विधि

  • पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें.
  • अगर नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.
  • इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर मन में व्रत का संकल्प लें.
  • इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें.
  • भगवान विष्णु को तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करें.
  • माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा करें .
  • पूजा के अंत में आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें:- राखी पर बहन को दें 500 रुपये तक में ये 5 शानदार गिफ्ट, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, डेली लाइफ में भी आएंगे काम

यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें:- Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें राखी की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Purnima, Sawan Purnima
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com