विज्ञापन

नेपाल आपदा में भारत का बड़ा सहारा, NAFED भेज रहा दूसरी राहत खेप, आगे भी जारी रहेगी मदद

विदेश मंत्रालय के निर्देश पर NAFED ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में खाद्य राहत सामग्री नेपाल भेजी है. जरूरत के अनुसार आगे भी सप्लाई जारी रखने की तैयारी की गई है.

नेपाल आपदा में भारत का बड़ा सहारा, NAFED भेज रहा दूसरी राहत खेप, आगे भी जारी रहेगी मदद
विदेश मंत्रालय के निर्देश पर NAFED लगातार नेपाल में राहत भेज रहा है.

नेपाल में आई विनाशकारी आपदा के बाद भारत सरकार राहत और बचाव कार्यों में लगातार सहयोग कर रही है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) ने नेपाल के लिए जरूरी खाद्य सामग्री की आपूर्ति तेज कर दी है. NAFED के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद संस्था ने रातों-रात एक मीट्रिक टन राहत सामग्री तैयार कर नेपाल के लिए उपलब्ध कराई थी.

आज फिर भेजी जा रही एक मीट्रिक टन राहत सामग्री

उन्होंने बताया कि नेपाल से राहत सामग्री की अतिरिक्त मांग सामने आने के बाद शुक्रवार को भी एक मीट्रिक टन खाद्य सामग्री भेजी जा रही है. भारत सरकार की ओर से जैसे-जैसे आवश्यक निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप आगे भी राहत आपूर्ति जारी रखी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आटा, चावल, तेल और रेडी-टू-ईट सामान भेजा

नेपाल भेजी जा रही राहत सामग्री में आटा, चावल, खाने का तेल, रेडी-टू-ईट फूड पैकेट और जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुएं शामिल हैं. इसका उद्देश्य आपदा प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द जरूरी खाद्य सहायता पहुंचाना है.

Latest and Breaking News on NDTV

हर जरूरत पूरी करने की तैयारी

दीपक अग्रवाल ने कहा कि NAFED के पास आवश्यक खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडार मौजूद है. संस्था किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपूर्ति करने में सक्षम है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नेपाल को जितनी राहत सामग्री की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

आगे भी जारी रहेगी सहायता

NAFED ने स्पष्ट किया है कि नेपाल की जरूरतों और भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राहत सामग्री की सप्लाई आगे भी जारी रहेगी. संस्था का लक्ष्य इस कठिन समय में नेपाल के लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाना है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें- 

नेपाल बाढ़: विदिशा के डॉक्‍टर की बेटी स्वाती और NGDC के जीएम की बहन डॉ. मीना लापता, परिवार परेशान
 

बरसात में हिमालयी नदियां क्यों बन जाती हैं विनाशनकारी? मॉनसून में तबाही का पूरा सच

16 किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार; बॉर्डर पर 4 दिनों से फंसे ड्राइवर, भीषण बाढ़ से भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Floods, NAFED, Nepal Floods Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com