नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा मंगलवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने न्योता दिया था. खबरहब की रिपोर्ट के अनुसार- भारतीय राष्ट्रपति जनरल प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के 'जनरल' के खिताब से नवाजेंगे. नेपाल सेना के वक्ता ने बताया कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल नरवणे के आधिकारिक न्योते पर जनरल शर्मा नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.
आपकी वजह से चैन की नींद सो पाते हैं' : दीवाली पर सैनिकों से पीएम मोदी की कही 5 बड़ी बातें
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
खबरहब की रिपोर्ट में बताया गया है, "एनए जनसंपर्क निदेशालय के मुताबिक भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें 10 नवंबर को यह उपाधि भेंट करेंगे. नेपाल और भारत द्वारा प्रत्येक देश के सेना प्रमुख को मानद जनरल के शीर्षक की प्रस्तुति एक अनूठी सैन्य परंपरा के रूप में बनी हुई है." इससे पहले सितंबर में ही नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने लेफ्टीनेंट जनरल प्रभु राम शर्मा को जनरल का पद देते हुए सेना का प्रमुख बनाया था.
भारत के नेशनल डिफेंस कॉलेज के छात्र रहे जनरल शर्मा ने नेपाल के त्रिभुबन विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की है और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमफिल की है. काठमांडू में 5 जनवरी, 1964 को जन्मे जनरल शर्मा नेपाली सेना अकादमी से स्नातक हैं. उन्हें नेपाली सेना की सबसे पुरानी इंफैंट्री बटालियनों में से एक पुरानो गोरख बटालियन में 1984 में बतौर सेकंड लेफ्टीनेंट कमीशन किया गया था.
इस गांव में दशकों से सिर्फ़ एक ही किडनी के सहारे जी रहे हैं, कम उम्र में बेच देते हैं
उन्होंने नेपाली आर्मी वॉर कॉलेज (1988-89) से कंपनी कमांड एंड स्टाफ कोर्स और आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (1996-97) नेपाल से कमांड एंड स्टाफ ऑफिसर्स कोर्स पूरा किया. इसके अलावा उन्होंने भारत से टेक्निकल ऑफिसर (TO) कोर्स पूरा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं