विज्ञापन

दिल्ली में एक और हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलिवरी ब्वॉय की मौत

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई

दिल्ली में एक और हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलिवरी ब्वॉय की मौत
delhi Road accident
  • पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलिवरी ब्वॉय की मौके पर मौत हो गई
  • कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा और कार के सभी एयरबैग खुले हुए थे
  • पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसका मेडिकल टेस्ट नशे की पुष्टि के लिए कराया गया
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ है,जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलिवरी ब्वॉय की मौत हो गई. पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में ये दुर्घटना हुई. जहां शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्‍क्‍र लगने के बाद बाइक सवार काफी दूर जाकर गिरा. पुलिस ने आरोपी वाहन ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जो नशे में धुत बताया जा रहा है. 

टक्‍कर लगने के बाद सभी एयरबैग खुले 

पुलिस ने कार और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. कार ही हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्‍कर कितनी भीषण थी. कार के सभी एयरबैग खुले हुए हैं. ऐसा तभी होता है, जब टक्‍कर बेहद भीषण हो. गाड़ी का अगला हिस्‍सा पूरा डैमेज हो गया है, जिससे पता चलता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

डिलिवरी ब्‍वॉय की मौके पर ही मौत

सड़क दुर्घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि कार का ड्राइवर नशे की हालत में था और बेहद तेज रफ्तार से का चला रहा था. बताया जा रहा है कि डिलिवरी ब्‍वॉय अपनी बाइक पर एक ऑडर डिलिवर करने जा रहा था. इस दौरान एक बेकाबू कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक टक्‍कर लगने के बाद काफी दूर जाकर गिरी और डिलिवरी ब्‍वॉय की मौके पर ही मौत हो गई.  

ये भी पढ़ें :- 'वो नन्‍ही-सी जान थी', जनकपुरी हादसे के बाद मां बोली- कोई और न झेले ये दर्द, रैश ड्राइविंग पर हो सख्‍ती  

क्‍या नशे में धुत था कार ड्राइवर? 

पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा. इधर, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. ड्राइवर का मेडिकल टेस्‍ट करवाया गया है. हालांकि, पुलिस ने अभी ये नहीं बताया है कि ड्राइवर नशे में था या नहीं? हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस एक्‍सीडेंट ने तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिये हैं. आखिर, क्‍यों गाडि़यों की रफ्तार रात के अंधेरे में बढ़ जाती है? 

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र: तेज रफ्तार कार ने बाइक और पैदल यात्री को मारी टक्कर, मां‑बेटे समेत 3 घायल; वीडियो देख जाएंगे सहम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Road Accident, Speeding Car Accident, Delivery Boy, Subhash Nagar, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com