New Zealand vs Pakistan LIVE Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का समापन हो चुका है. आज (21 फरवरी) से 'सुपर-8' चरण का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पाक कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर 'सुपर-8' चरण का आगाज शानदार तरीके से करें. मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.00 बजे से देखने को मिलेगा. (Live Scorecard)
आर प्रेमदासा स्टेडियम में दर्शकों ने धीरे-धीरे प्रवेश करना शुरू कर दिया है. हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों की संख्या ज्यादा नजर नहीं आ रही है. दर्शक दीर्घा में कुछ सौ फैंस ही छाते के साथ नजर आ रहे हैं. शाम 6:50 तक मैदान में हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी. मगर ESPNcricinfo की रिपोर्ट की माने तो अब बारिश तेज हो गई है. ऐतिहातन पूरा मैदान ढक कर रखा गया है. मैच शुरू होने में देरी होगी.
आपको बता दें कि केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही रिजर्व डे रखा गया है. यानी कि आज का मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को प्वाइंट साझा करना पड़ेगा.
स्थानीय समयानुसार रात 8:10 बजे से ओवर कम होने शुरू हो जाएंगे. पांच ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय स्थानीय समयानुसार रात 10:16 बजे है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक.
ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 LIVE Updates: New Zealand vs Pakistan LIVE Score Straight from R.Premadasa Stadium Colombo
NZ vs PAK LIVE: 40 मिनट से लगातार हो रही है बारिश
पिछले 40 मिनट से बारिश लगातार तेज हो रही है. कवर पर कुछ जगह पानी जमा हो गया है. अच्छा हुआ है पूरे मैदान को अच्छी तरह से ढक कर रखा गया है.
NZ vs PAK LIVE: नहीं रुकने का नाम ले रहा बारिश
कोलंबो में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जस का तस माहौल बना हुआ है. इंतजार की घड़ियां बढ़ती जा रही है.
NZ vs PAK LIVE: रात 8:10 से ओवर कटने हो जाएंगे शुरू
स्थानीय समयानुसार रात 8:10 बजे से ओवर कम होने शुरू हो जाएंगे. पांच ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय स्थानीय समयानुसार रात 10:16 बजे है.
NZ vs PAK LIVE: रद्द हुआ मैच तो दोनों टीमों को साझा करने होंगे अंक
आपको बता दें कि केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही रिजर्व डे रखा गया है. यानी कि आज का मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को प्वाइंट साझा करना पड़ेगा.
NZ vs PAK LIVE: और तेज हुई बारिश
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश और तेज होती जा रही है. मैदान ढका हुआ है.
NZ vs PAK LIVE: कोलंबो में हो रही है झमाझम बारिश
शाम 6:50 तक मैदान में हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी. मगर ESPNcricinfo की रिपोर्ट की माने तो अब बारिश तेज हो गई है. ऐतिहातन पूरा मैदान ढक कर रखा गया है. मैच शुरू होने में देरी होगी.
NZ vs PAK LIVE: मैदान में रही है हल्की बूंदा-बांदी
शाम 6:50 तक मैदान में हल्की बूंदा-बांदी हो रही है. ऐतिहातन पूरा मैदान ढक कर रखा गया है.
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक.
NZ vs PAK LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन.
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करगी ग्रीन टीम
आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
NZ vs PAK LIVE: ढका हुआ है मैदान
हर किसी का सवाल है कि क्या टॉस में देरी होगी? अभी तक इस बारे में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है. जहां तक बात है, मैदान की तो वह अभी भी ढका हुआ है.
NZ vs PAK LIVE: दर्शक दीर्घा में छाते के साथ दिखाई दे रहे हैं फैंस
आर प्रेमदासा स्टेडियम में दर्शकों ने धीरे-धीरे प्रवेश करना शुरू कर दिया है. हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों की संख्या ज्यादा नजर नहीं आ रही है. दर्शक दीर्घा में कुछ सौ फैंस ही छाते के साथ दिखाई दे रहे हैं. चौथे अंपायर कवर स्क्वायर के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं. मैच के दौरान उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जो श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच में इस्तेमाल हुआ था.