विज्ञापन

नेहा बोरा के 'बांग्लादेश ने रास्ता दिखाया' बयान पर घमासान, BJP बोली - राहुल गांधी का मकसद 'Regime Change'

बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन को लेकर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर 'Regime Change' की कोशिश का आरोप लगाया है.

नेहा बोरा के 'बांग्लादेश ने रास्ता दिखाया' बयान पर घमासान, BJP बोली - राहुल गांधी का मकसद 'Regime Change'

बीजेपी की ओर से 'राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल' कही जा रहीं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के एक बयान को लेकर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी ने बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन पर नेहा के बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. दरअसल नेहा बोरा के एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि बांग्लादेश में हुए Gen-Z आंदोलन ने भारत के नौजवानों को भी रास्ता दिखाया है. नेहा ने बांग्लादेश के आंदोलन को लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकार से जोड़ते हुए कहा कि आज भारत में भी यही मुद्दे सामने हैं. इसी बयान के आधार पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनका पूरा'पॉलिटिकल इको सिस्टम' राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि भारत में 'Regime Change' चाहता है.

'बांग्लादेश ने हमारे नौजवानों को रास्ता दिखाया'

वायरल वीडियो में नेहा बोरा बांग्लादेश में हुए Gen-Z आंदोलन का जिक्र करती नजर आ रही हैं. नेहा कहती हैं, "हम सब जानते हैं कि जो Gen-Z मूवमेंट आपको देश में दिखाई दे रहा है, वो पहले बांग्लादेश में शुरू हुआ था. मैं उन्हें बधाई देती हूं कि आपने हमें रास्ता और हमारे देश के नौजवानों को रास्ता दिखाया है."नेहा बोरा आगे बांग्लादेश के आंदोलन को लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकार से जोड़ती हैं. उनका कहना है कि बांग्लादेश में आंदोलन इन्हीं मुद्दों को लेकर शुरू हुआ था और आज भारत में भी ऐसी ही बातें सामने आ रही हैं.

नेहा के बयान पर बीजेपी ने उठाए सवाल

नेहा बोरा के इसी बयान को बीजेपी ने लपक लिया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनका पूरा 'पॉलिटिकल इको सिस्टम' केवल राजनीतिक विरोध नहीं करना चाहता, बल्कि भारत में 'Regime Change' उसका मकसद है. भंडारी ने नेहा बोरा को 'राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल' बताते हुए कहा कि वह बांग्लादेश में हुए Gen-Z आंदोलन से प्रेरित होने की बात कर रही हैं. भंडारी ने नेहा के बयान को आधार बनाते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां भारत में पैदा करना चाहता है.

'मकसद राजनीतिक विरोध नहीं, Regime Change'

प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी और उनका पूरा पॉलिटिकल इको सिस्टम कोई राजनीतिक विरोध नहीं करना चाहता है, वो सीधा Regime Change करना चाहता है." उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा बोरा के बयान से कांग्रेस से जुड़े राजनीतिक विरोध के पीछे का असली उद्देश्य सामने आता है. हालांकि नेहा बोरा ने साझा किए गए अंश में सीधे तौर पर भारत में सत्ता परिवर्तन करने की बात नहीं कही है. उन्होंने बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन से प्रेरणा मिलने और वहां के आंदोलन द्वारा भारत के नौजवानों को रास्ता दिखाने की बात कही है. 

प्रशांत भूषण के पुराने बयान का भी दिया हवाला

बीजेपी ने इस पूरे मामले को कांग्रेस के बड़े इकोसिस्टम की एक गहरी साजिश से जोड़ा है. उन्होंने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के उस पुराने बयान को भी याद दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि एक ऐसी क्रांति होनी चाहिए जिसमें खून बहे. बीजेपी का कहना है कि नेहा बोरा के ताजा बयान और प्रशांत भूषण की ऐसी बातों से यह पूरी तरह साफ हो जाता है कि ये सभी लोग मिलकर देश में बांग्लादेश जैसी अशांति फैलाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी-जयंत चौधरी का नूरपुर में मेगा शो ? चौधरी चरण सिंह की विरासत से 2027 साधने की तैयारी में BJP-RLD

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Bora AISA, Neha Bora Delhi Protest, Rahul Gandhi News, Pradeep Bhandari On Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com