इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अनुरोध किया है कि वे नीट-पीजी परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को बिना किसी कट-ऑफ के ‘मॉप-अप' काउंसलिंग और ‘स्ट्रे वेकेंसी राउंड' में भाग लेने की अनुमति दें. आईएमए ने कहा कि इन उम्मीदवारों ने अपनी स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है और इस प्रकार बुनियादी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं.
NEET PG काउंसलिंग में देरी को लेकर आईएमए ने जताई चिंता, PM मोदी से किया हस्तक्षेप करने का अनुरोध
इसने गुरुवार को भेजे एक पत्र में कहा कि देश चिकित्सा के क्षेत्र में गंभीर आपातकाल से गुजर रहा है और चिकित्सा क्षेत्र में कोई भी पद रिक्त रखने का खतरा नहीं उठाया जा सकता. चिकित्सकों के संगठन ने कहा, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हर साल कई स्नातकोत्तर सीटें खाली रह जाती हैं, क्योंकि कट-ऑफ से ऊपर के पर्याप्त उम्मीदवार उन्हें नहीं चुनते हैं. इसमें दावा किया गया है कि प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेजों में भी पैरा-क्लिनिकल और बुनियादी विषयों में सीटें खाली रहती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईएमए ने कहा, 'भारत को बहुत सारे विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है और यह बात समझनी चाहिए कि कोई भी सीट खाली न रहे, खासकर तब, जब इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश लेने की प्रतीक्षा कर रहे हों, लेकिन पात्रता प्रतिबंधों के कारण वे प्रवेश नहीं ले सकते.'
चिकित्सकों के निकाय ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में नए उपायों की जरूरत है. आईएमए ने कहा, ‘‘इस प्रकार यह अनुरोध किया जाता है कि कट-ऑफ की शर्त को माफ कर दिया जाए और नीट रैंकिंग का उपयोग करके अन्य प्रकार से पात्र सभी उम्मीदवारों को प्रवेश की पेशकश की जाए. महामारी को देखते हुए इस वर्ष एक बार के उपाय के रूप में इस पर विचार किया जा सकता है.''
'तीसरी लहर करीब ही है' : कोरोना नियमों की अनदेखी पर IMA की चेतावनी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं