इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता व्यक्त की है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता जताते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संकट के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है. साथ में ही कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात भी पीएम मोदी से कही गई है.
करेंगे डॉक्टरों का समर्थन
डॉक्टरों के निकाय ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया. तो आईएमए को रेजिटेंड डॉक्टरों के समर्थन में उतरना पड़ेगा. आईएमए ने कहा कि कानूनी बाधाओं के कारण काउंसलिंग रोक दी गई है. जिसके परिणामस्वरूप अग्रिम पंक्ति में 45,000 डॉक्टरों की कमी हो गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- PM मोदी यूपी के युवाओं को देंगे सौगात, मेरठ में 2 जनवरी को करेंगे खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
आईएमए ने प्रधानमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की. डॉक्टरों के निकाय ने कहा, 'इस देश के 3.5 लाख डॉक्टरों की ओर से, हम रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त करते हैं. जो अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. इसके साथ ही हम स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुरोध करते हैं कि प्रधानमंत्री की सलाह और हस्तक्षेप के साथ इस मामले को जल्द से जल्द निपटाया जाए.''
ओपीडी सेवा हो रही हैं प्रभावित
पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2021 की काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण रेजिडेंट डॉक्टर नाराज हैं और हड़ताल करने पर मजबूर हैं. जिससे की कई अस्पतालों की ओपीडी सेवा प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं