विज्ञापन

NEET पेपर लीक: कोचिंग संचालक के बेटे से 10 घंटे तक सवाल-जवाब, संदिग्ध छात्रों और अभिभावकों से भी CBI ने की पूछताछ

NEET UG Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले में खुलासों का दौर जारी है. अब तक गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों से कई अहम सुराग मिले हैं. इस बीच CBI ने जांच के दायरे में आए महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से संदिग्ध छात्रों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की है.

NEET पेपर लीक: कोचिंग संचालक के बेटे से 10 घंटे तक सवाल-जवाब, संदिग्ध छात्रों और अभिभावकों से भी CBI ने की पूछताछ
(फाइल फोटो)

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak) में केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI की जांच तेज हो गई है. सीबीआई के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से आए कई संदिग्ध छात्रों और उनके अभिभावकों से मैराथन पूछताछ की है. इसेक अलावा  कोचिंग संचालक के बेटे से भी 10 घंटे तक पूछताछ की है.

10 घंटे तक पूछताछ

इस पूरी कार्रवाई में आरसीसी कोचिंग क्लासेस (RCC Coaching Classes) के संचालक प्रोफेसर. शिवराज मोटेगावकर के बेटे को भी सीबीआई ने जांच के दायरे में लिया है. सीबीआई अधिकारियों ने मोटेगावकर के बेटे से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की.

इन मुख्य बिंदुओं पर टिकी रही सीबीआई की जांच

सीबीआई ने संदिग्ध अभिभावकों और छात्रों से इस बात की गहन पूछताछ की कि उन्हें नीट का क्वेश्चन पेपर किससे मिला और इसके लिए उन्होंने कितने रुपये का भुगतान किया था. जांच के दौरान संबंधित अभिभावकों और छात्रों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंक से जुड़े दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच की गई और उन्हें खंगाला गया. सीबीआई मुख्यालय में यह पूछताछ आज सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलती रही. कोचिंग संचालक मोटेगावकर के बेटे को जिस गाड़ी से सीबीआई दफ्तर लाया गया था, वह गाड़ी तमाम प्रक्रियाओं के बाद देर रात ही सीबीआई मुख्यालय से बाहर निकल सकी.

अब तक 10 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि अब तक इस मामले में दिल्ली, नासिक, पुणे, जयपुर, गुरुग्राम और अहिल्यानगर से कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 5 अभियुक्तों को अदालत में पेश कर सात दिन की CBI हिरासत में भेजा गया है. 

  • नासिक पुलिस ने 12 मई, 2026 को शुभम खैरनार को नासिक से गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंप दिया था.
  • 14 मई , 2026 को CBI ने मनीषा वाघमारे को पुणे से  गिरफ्तार किया था.
  • 12 मई को राजस्थान एसओजी टीम ने गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके से बीएएमएस छात्र यश यादव को गिरफ्तार किया था. 
  • जयपुर के रहने वाले दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल को लीक प्रश्नपत्र हासिल करने और उसे बांटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
  • धनंजय लोखंडे को सीबीआई ने अहिल्यानगर जिले से गिरफ्तार किया था. इसने मनीषा वाघमारे से नीट परीक्षा से संबंधित पेपर हासिल किया था और उसे शुभम खैरनार को दे दिया था.
  • 15 मई 2026 को प्रहलाद विट्ठलराव कुलकर्णी उर्फ़ ​​पीवी कुलकर्णी को CBI ने पुणे से गिरफ्तरा किया था. सीबीआई ने पीवी कुलकर्णी को पेपर लीक मामले का 'मास्टरमाइंड' बताया है. 
  • सीबीआई ने पुणे से अभियुक्त मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है. इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था.
  • इस मामले में CBI ने 17 मई को महाराष्ट्र के लातूर से शिवराज मोटेगावकर को गिरफ्तार किया है.

(पुणे से अजिंक्य पाटिल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक का भंडाफोड़ करने वाले टीचर शशिकांत को किससे खतरा? CBI के सामने जाहिर की आशंका

ये भी पढ़ें: 'सभी 180 प्रश्न हमारे स्टडी मटीरियल से ही आते हैं', NEET पेपर लीक के आरोपी के मैनेजर ने NDTV पर खोले राज

ये भी पढ़ें: NDTV Exclusive: मकान मालिक ने दिखाया पर्चा, फिर सवाल किए मैच...टीचर शशिकांत सुथार ने ऐसे किया NEET पेपर लीक का खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, NEET 2026, NEET UG Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com