विज्ञापन

NEET पेपर लीक का भंडाफोड़ करने वाले टीचर शशिकांत को किससे खतरा? CBI के सामने जाहिर की आशंका

शशिकांत ने पेपर लीक की शिकायत गृह मंत्रालय और एनटीए से की थी. उन्होंने सीबीआई के सामने खुद के साथ परिवार की सुरक्षा को भी लेकर आशंका जाहिर की है.

NEET पेपर लीक का भंडाफोड़ करने वाले टीचर शशिकांत को किससे खतरा? CBI के सामने जाहिर की आशंका
केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार नीट पेपर लीक मामले में अहम कड़ी साबित हुए हैं.

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. शशिकांत ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि अब जब वे मीडिया के सामने आए हैं तो खतरा बढ़ने की आशंका है. ऐसे में उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत करने के दौरान उन्हें भी डर लगा था. हालांकि, मकान मालिक और कोचिंग संस्थान ने उनका साथ दिया.  

सीबीआई ने की सिफारिश 

उन्होंने 7 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनटीए को ई-मेल के जरिए पूरी जानकारी भेजी थी. गृह मंत्रालय की टीम, राजस्थान एसओजी और स्थानीय पुलिस भी उनसे पूछताछ कर चुकी है. उनका नाम सामने आने के बाद आशंका है कि पेपर लीक माफिया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकता है. परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है. यही वजह है कि उन्होंने CBI के सामने भी आशंका रखी. जांच एजेंसी ने शिक्षक को पुलिस सुरक्षा देने का भरोसा दिया है. माना जा रहा है कि CBI की सिफारिश के बाद राजस्थान पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया करा सकती है.

मकान मालिक के पास पहुंची थी वायरल पेपर की कॉपी

शशिकांत के मुताबिक, उनके मकान मालिक के पास सबसे पहले वायरल पेपर की कॉपी पहुंची थी. उन्होंने ही शिकायत दर्ज कराने के लिए लगातार मोटिवेट किया. उन्होंने कहा अगर उस समय मकान मालिक मुझे लगातार नहीं कहते कि इस मामले को आगे बढ़ाना चाहिए तो शायद मैं इतना बड़ा कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता.

राजस्थान पुलिस देगी सुरक्षा! 

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को उजागर करने में शशिकांत सुथार की भूमिका बेहद अहम रही है. शुरुआती दौर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां, वायरल पीडीएफ और दस्तावेज जांच एजेंसियों तक पहुंचाए थे. इस पूरे मामले में सबसे अहम गवाह और शिकायतकर्ता साबित हुए हैं. संभावना जाहिर की जा रही है कि राजस्थान पुलिस जल्द ही इस बारे में विचार कर सकती है. इसके बाद शशिकांत की सुरक्षा को लेकर निर्देश मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः मकान मालिक ने दिखाया पर्चा, फिर सवाल किए मैच...टीचर शशिकांत सुथार ने ऐसे किया NEET पेपर लीक का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET 2026 Paper Leak, NEET UG, NEET 2026, CBI, Shashikant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com