एनडीटीवी 'क्रिएटर मंच' फिर सजने को तैयार है. इस बार एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आयोजन बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी यानी वाराणसी में किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 28 से 30 नवंबर तक चलेगा. 28 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
एनडीटीवी क्रिएटर मंच तो 'जश्न बनारसिया' नाम दिया गया है. एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच रचनात्मकता, संस्कृति और संवाद का एक अनूठा मंच है. इस मंच पर कलाकारों, क्रिएटर्स, विचारकों और संस्कृति से जुड़ी विशिष्ट आवाजों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है. आइए हम आपको बताते हैं कि वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले इस आयोजन में कौन-कौन से मेहमान आ रहे हैं.

1. विषय: बनारस: सुरों की नई उड़ान
कलाकार/प्रस्तुति: इतिहास लाइव
2. विषय: शब्द से सुर तक
कलाकार/प्रस्तुति: काव्यराग
3. विषय: काशी: जहां शिव स्वयं बसते हैं
वक्ता: अक्षत गुप्ता
4. विषय: गंगा किनारे: एनडीटीवी के साथ साझेदारी में हवास प्ले की एक पहल.
वक्ता: अनंत नारायण सिंह (बनारस के राजा)
रमेश कुमार विश्वकर्मा (कलाकार, गुलाबी मीनाकारी)
मोहित जोशी (सीईओ, हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया)
प्रो. बद्री नारायण तिवारी (भारतीय सामाजिक इतिहासकार और सांस्कृतिक मानवविज्ञानी)
5. विषय: बनारस: मस्ती, मज़ाक और ज़िंदगी
वक्ता: सर्वेश अस्थाना और डॉ. तिष्या श्री
6. विषय: सुरों में कबीर, शब्दों में संसार
कलाकार/प्रस्तुति: कबीर कैफे
7. विषय: कला एवं संस्कृति का भविष्य
वक्ता: माधव सिंघानिया (संयुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ, जेके सीमेंट लिमिटेड)
ताराना साहनी (अध्यक्ष, सीआईआई राष्ट्रीय कला और संस्कृति समिति; बोर्ड सदस्य, फाउंडेशन फॉर इंडियन कंटेंपरेरी आर्ट)
प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी (कुलपति, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय)
शाश्वत गोयनका (उपाध्यक्ष, सीआईआई; उपाध्यक्ष, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप)
आश्ती भरतिया (गैर-कार्यकारी निदेशक, जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड)
8. विषय: विरासत का संरक्षण, पर्यटन का विस्तार
वक्ता: गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री,भारत सरकार)
चंद्रजीत बनर्जी (महानिदेशक, भारतीय उद्योग परिसंघ)
नम्रता अदाणी (गैर-कार्यकारी निदेशक, अदाणी ग्रुप)
9. विषय: बम-बम बोल रहा है काशी!
कलाकार: कैलाश खेर
10. विषय: ताल, लय और संगीत का संगम
कलाकार: बिक्रम घोष
11. विषय: बनारस के लोग और बनारस के किस्से
वक्ता: व्योमेश शुक्ल
12. विषय: भारतीय स्वाद को परिभाषित करने का अधिकार किसे है?
वक्ता: जेजे वाल्या , राघवेंद्र राठौर और रुद्र चटर्जी
13. विषय: काशी: सुर, साधना और सरोद
कलाकार: पंडित अंशुमन महाराज
14. विषय: नृत्य में बनारस
कलाकार: विशाल कृष्ण
15. विषय: भक्ति, जेन जी और बदलता अध्यात्म
वक्ता: शाश्वत आचार्य जी
16. विषय: माटी के सुर, रंग और परंपराएं
कलाकार/प्रस्तुति: मुंडा आदिवासी नृत्य समूह
17. विषय: बनारस: प्रतिभा और विरासत का अर्थशास्त्र
वक्ता: अभिजीत विनायक बनर्जी
18. विषय: भजन से बीट्स तक
कलाकार: राघव और प्राची.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं