- शिवसेना के दावे पर NCP नेताओं ने किया मना
- कहा- अभी बहुत बात होनी बाकी है
- संजय राउत ने कहा था सहमति बन गई है
एक ओर शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि Congress-NCP के साथ सहमति बन गई है और पांच साल शिवसेना का ही मुख्यमंत्री रहेगा. लेकिन एनसीपी के दो वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और नवाब मलिक ने कहा है कि 5 साल सीएम पर कोई बात नहीं हुई है. छगन भुजबल ने कहा है कि अभी बहुत बात होनी बाकी है. कुल मिलाकर अब इन दो बयानों से साफ जाहिर हो रहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार बनने में अभी कोई पेंच हुए हैं. एक और एनसीपी नेता नवाब मलिक का कहना है कि मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फ़ैसला नहीं, शाम की बैठक के बाद ही फ़ैसला हो पाएगा. अभी कोई भी किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है. आज शाम जब तीनों दल बैठेंगे तो सभी बिन्दुओ पर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा. निश्चित रुप से स्थिर सरकार बनेगी और 5 साल सरकार चलेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दूसरी मुंबई में शिवसेना विधायकों की बैठक खत्म हो गई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों से कहा है कि मुख्यमंत्री तो शिवसेना की बनेगा. वहीं विधायकों की मांग है कि उद्धव ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने. बैठक में उद्धव के अलावा किसी और नाम की चर्चा नहीं हुई है.
क्या उद्धव ठाकरे बनने जा रहे हैं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री? अब तक की 8 बड़ी बातें
आपको बता दें कि आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं. बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बहुमत का 145 का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले की मांग रख दी जिसके मुताबिक ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मॉडल था. शिवसेना का कहना है कि बीजेपी के साथ समझौता इसी फॉर्मूले पर हुआ था लेकिन बीजेपी का दावा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ. इसी लेकर मतभेद इतना बढ़ा कि दोनों पार्टियों की 30 साल पुरानी दोस्ती टूट गई.
मुंबई में आज होंगी शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की बैठकें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं