विज्ञापन

कांग्रेस में विलय पर सुप्रिया सुले की दो टूक और शरद पवार की दुविधा

शरद पवार ने अपने 50 साल से अधिक के राजनीतिक जीवन में कभी भी बीजेपी का दामन नहीं थामा. लेकिन शरद पवार के सांसद और विधायक भी ऐसा ही सोचें ये जरूरी नहीं है.

कांग्रेस में विलय पर सुप्रिया सुले की दो टूक और शरद पवार की दुविधा
  • शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस के बीच विलय की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन दोनों पक्ष इसे नकार रहे हैं
  • एनसीपी (एसपी) के सांसद और विधायकों में कांग्रेस में विलय को लेकर एकमत नहीं होने की स्थिति बनी हुई है
  • एनसीपी का कांग्रेस में विलय की बात पुरानी होने के बाद अब एक बार फिर से इसको लेकर चर्चा हो रही है
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजनीति में ये उथल-पुथल का दौर है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना एक बार फिर टूट गई. इस टूट ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. एकनाथ शिंदे की शिवसेना अब लोकसभा में महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. जिस तरह से महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटी है, उसके बाद अब शरद पवार की एनसीपी चर्चा में आ गई है. कई लोग कह रहे हैं कि क्या अगला नंबर एनसीपी (एसपी) का है?

हालांकि इसके साथ ही एक और चर्चा तेज है कि क्या कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी का विलय होगा. इस सवाल को लेकर एनडीटीवी ने एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले से बात की.

Latest and Breaking News on NDTV
सुप्रिया ने कहा, “पिछले 25 सालों से कांग्रेस हमारा मित्र पक्ष रहा है, लेकिन अभी तक ना ही कांग्रेस की तरफ से और ना ही हमारी तरफ से विलय का कोई प्रस्ताव है.” वहीं एनडीटीवी ने जब महाराष्ट्र में एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार से बात की तो उन्होंने कहा, “एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के विलय की बात एक अफवाह है.” इसका क्या मतलब हो सकता है? क्योंकि एनसीपी (एसपी) के दो-दो नेता कांग्रेस में विलय को लेकर मना कर रहे हैं.

दरअसल बात ये है कि विलय से पहले एनसीपी (एसपी) को अपने 10 विधायकों और 8 सांसदों की भी बात सुननी पड़ेगी. कहा ये जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में विलय को लेकर एक राय नहीं है. कुछ लोग बीजेपी के साथ मिलकर रहना चाहते हैं, क्योंकि उनको लगता है यदि शरद पवार अगले चुनाव तक राजनीति में सक्रिय नहीं रहे तो उनका जीतना मुश्किल हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV
हालांकि शरद पवार की दिक्कत ये है कि उन्होंने अपने 50 साल से अधिक के राजनीतिक जीवन में कभी भी बीजेपी का दामन नहीं थामा. लेकिन शरद पवार के सांसद और विधायक भी ऐसा ही सोचें ये जरूरी नहीं है. क्योंकि आज कल की राजनीति में यदि आप सत्ता पक्ष के साथ नहीं होते हैं तो आपको अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी धनराशि मिलना मुश्किल हो जाता है. कई सांसद या विधायक इसकी वजह से भी पाला बदल रहे हैं.

वैसे कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के बीच विलय की चर्चा बहुत पुरानी है. लेकिन अब फिर चर्चा शुरू हुई है तो बात दूर तक जाएगी. हालांकि फिलहाल सुप्रिया सुले इस पर पूर्ण विराम लगाने की कोशिश कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: एनसीपी शरद का कांग्रेस में होगा विलय या एनडीए के साथ जाएगी? पार्टी में दो फाड़

इसे भी पढ़ें: जब शरद पवार ने इंदिरा गांधी से की थी बगावत...महाराष्ट्र में दल बदल का लंबा है इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCP Merger News, NCP Merger Update, Congress, Sharad Pawar, Supriya Sule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com