फिल्मी सितारों के बच्चे अक्सर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखते हैं, लेकिन भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन की बेटी ईशिता शुक्ला ने एक अलग राह चुनी. उन्होंने देश सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रक्षा बलों में जाने का फैसला किया. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरैन गांव से जुड़ी ईशिता शुक्ला ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज से की. कॉलेज के दौरान ही उन्होंने नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) की 7 गर्ल्स बटालियन, दिल्ली निदेशालय को जॉइन किया. यही वह समय था जिसने उनके देश सेवा की नींव तैयार की. तो चलिए जानते हैं ईशिता की क्या-क्या अचीवमेंट्स हैं और पढ़ाई कहां सी की है....
‘Award for Excellence' के लिए सिलेक्ट किया गया
NCC में रहते हुए ईशिता ने कई अचीवमेंट हासिल कीं. साल 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की NCC रैली में मौजूद करीब 1,500 कैडेट्स में से एडिशनल डायरेक्टर जनरल NCC द्वारा ‘Award for Excellence' के लिए सिलेक्ट किया गया. यही नहीं उन्हें इसी साल उनके कॉलेज का ‘Best Cadet' से भी नवाजा गया.
गणतंत्र दिवस परेड में भी हुईं शामिल
उनकी सबसे बड़ी अचीवमेंट में से एक 26 जनवरी 2023 की गणतंत्र दिवस परेड रही. रिपब्लिक डे कैंप में शामिल 659 महिला कैडेट्स में से केवल 148 कैडेट्स को कर्तव्य पथ पर मार्च करने का अवसर मिला और ईशिता भी उनमें शामिल थीं. उस समय रवि किशन ने भी सोशल मीडिया पर बेटी की अचीवमेंट पर गर्व जताया था.
ईशिता का सेना में जाने का सपना अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद और मजबूत हुआ. जून 2023 में 21 साल की उम्र में उन्होंने महिला अग्निवीर के रूप में रक्षा बलों में प्रवेश किया. रवि किशन ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वह बेटी को इतनी कठिन ट्रेनिंग वाले रास्ते पर भेजने को लेकर चिंतित थे, लेकिन ईशिता अपने फैसले पर अडिग रहीं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर में CEO की नौकरी के लिए कौन लेगा इंटरव्यू? पैनल में शामिल हैं ये लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं