- पीएम मोदी पर शरद पवार ने साधा निशाना
- कहा- पीएम मोदी को कुछ बोलने से पहले सोचना चाहिए
- कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको चाहिए कि कुछ बोलने से पहले तथ्यों की जांच जरूर कर लगें. उन्होंने कहा कि पीएम को उनकी आलोचना करने से पहले पाकिस्तान के बारे में उनके बयान का पता करना चाहिए था. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नासिक में एक रैली में पीएम मोदी ने गुरुवार को दावा किया था कि शरद पवार ने हाल में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पाकिस्तान अच्छा लगता है. पीएम के इस आरोप को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सिरे खारिज कर दिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पवार के बयान को गलत तरीके से पेश किया.
शरद पवार ने कहा- कायर हैं NCP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पीएम के इस बयान पर शरद पवार ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे अपने पड़ोसी देश से प्यार है, मैं इस देश का रक्षा मंत्री रहा हूं. प्रधानमंत्री को मेरी आलोचना करने के पहले मेरे बयान का पता लगाना चाहिए था. पवार ने यह बात पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. बैठक में शरद पवार ने कहा कि मैंने कहा था कि पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेता पाकिस्तानी राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए भारत के खिलाफ झूठे बयान देते रहते हैं. ये शब्द पाकिस्तान के लिए किसी भी तरह प्रेम को जाहिर नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं आगे मोदी की आलोचना नहीं करूंगा क्योंकि मैं प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता.
फडणवीस ने पाकिस्तान संबंधी बयान को लेकर पवार पर निशाना साधा, कहा- चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन...
गौरतलब है कि शरद पवार ने पाकिस्तान की तारफ करते हुए कहा कि मुझे वहां जबरदस्त आदर मिला था. उन्होंने मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मै पाकिस्तान गया हूं और मुझे बहुत आदर और सम्मान मिला. पाकिस्तानी ऐसा मानते हैं कि अगर वह भारत में अपने रिश्तेदारों से नहीं मिल सकते तो उन्हें हर भारतीय को ही अपना रिश्तेदार सझना चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि यहां लोग कहते कि पाकिस्तानी के साथ अन्याय हो रहा है और वह खुश नहीं है. जबकि यह सही नहीं है. ऐसे बयान पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति को जाने बगैर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए दिए जा रहे हैं. सत्तारूढ़ दल सिर्फ ऐसी चीजें राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए ही फैला रही है.
शरद पवार ने कहा- कायर हैं NCP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब शरद पवार ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है. इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि जो लोग बात-बात पर किसी को पाकिस्तान चले जाने की मुफ्त सलाह देने लगते हैं, उन्हें राकांपा प्रमुख शरद पवार ने एक कड़ा संदेश दिया था. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सख्त लहजे में कहा था कि जो लोग मुस्लिमों से ‘पाकिस्तान जाओ' कहते रहते हैं वे पाकिस्तान और भारत दोनों के बारे में अज्ञान था. बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ पत्रकार संजय अवाते द्वारा लिखित पुस्तक ‘वी द चेंज' के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे.
कांग्रेस के इशारा करते ही पीएम पद के लिए विपक्षी पार्टियों में लगी होड़
शरद पवार ने कहा था कि जब अल्पसंख्यक समुदाय का कोई व्यक्ति अपनी राय जाहिर करता है और अगर वह राय कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है तो उस व्यक्ति से पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाता है. उससे कहा जाता है कि उसे इस देश में रहने का कोई हक नहीं है.' उन्होंने कहा था कि जो कहते रहते हैं कि ‘पाकिस्तान जाओ', ऐसे लोगों को पाकिस्तान या भारत के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
जानिए शरद पवार ने क्यों कहा, पीएम मोदी को शर्म आनी चाहिए
पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार को मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग पर फैसला करने के साथ वर्तमान आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को नहीं छुआ जाना चाहिए.'उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्या है? विभाजन से पहले यह भारत का हिस्सा था. जो लोग उस वक्त थे, सभी भारतीय थे उस वक्त. मगर विभाजन के दौरान दोनों तरफ के लोग इधर-उधर गये. उन्होंने कहा था कि जब मैं आईसीसी का प्रेसीडेंट था, तब कई बार मुझे पाकिस्तान जाने का मौका मिला.
VIDEO: PM मोदी की हत्या वाली चिट्ठी का मामला : शरद पवार ने साज़िश पर उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं