राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( NCP) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जो खुद जेल जा चुके हैं उन्हें मेरी उपलब्धियों के बारे में सवाल नहीं उठाना चाहिए. बता दें कि भाजपा अध्यक्ष शाह को 2010 में सीबीआई ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में उन्हें मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया था. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख ने यहां कहा कि मैनें क्या किया है, इसे लेकर भाजपा से एक नेता सवाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहूंगा कि शरद पवार कभी जेल नहीं गया है, चाहे उसने जो भी अच्छी या बुरी चीज की हो.
फडणवीस ने पाकिस्तान संबंधी बयान को लेकर पवार पर निशाना साधा, कहा- चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन...
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
पवार ने कहा कि जो महीनों जेल में बिता चुके हैं वे पूछ रहे हैं कि मैंने क्या किया है. (केंद्रीय) कृषि मंत्री के तौर पर मैंने किसानों की कर्जमाफी के लिये 75,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी. इस महीने यहां एक रैली में शाह ने पवार पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा था कि महाराष्ट्र के लिये उनका क्या योगदान है. शरद पवार ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक वजूद खो बैठेंगे. राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा या शिवसेना में शामिल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि सोलापुर जिले के लोग गौरवशाली हैं. जो नेता सत्ता के लिये अपने आत्मसम्मान को ताक पर रखते हैं उन्हें यहां की जनता उनकी जगह दिखा देती है. जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वे इतिहास बन जायेंगे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं