बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) खुदकुशी और ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार किया है. पिठानी को 1 जून तक NCB की हिरासत में भेज दिया गया है. सिद्धार्थ पिठानी सुशांत सिंह की खुदकुशी के वक्त घर में मौजूद 4 लोगों में से एक था. सिद्धार्थ को हैदराबाद से गिरफ्तार कर मुम्बई लाया गया है.
इस मामले में दायर FIR 16/2020 में अब तक 34 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. 35वीं गिरफ्तारी सिद्धार्थ पिठानी की हुई है. सिद्धार्थ को एनसीबी ने इसके पहले 3 बार समन भेजा था लेकिन सिद्धार्थ एनसीबी के सामने नहीं आया था इसलिए उसे गिरफ्तार कर लाया गया है. सिद्धार्थ के घर हैदराबाद में कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं. एनसीबी ने मामले में 27A,28,और 29 के तहत मामला दर्ज किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिद्धार्थ पिठानी की पिछले हफ्ते ही सगाई हुई है. उसकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के बाद सिद्धार्थ पिठानी का भी नाम मीडिया में सुर्खियां बनी थीं. सिद्धार्थ ने ही सुशांत की बॉडी को पहली बार घर के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा था. इसके बाद उन्होंने पुलिस और अस्पताल को फोन किया था.
सुशांत सिंह केस : पूछताछ में आया सामने, आखिर 13 जून की रात से 14 जून तक क्या-क्या हुआ था?
NCB के अधिकारी अब सिद्धार्थ पिठानी से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेंगे. क्रिएटिव आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ पीठानी सुशांत का उन चारों में से सबसे करीबी था. जब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती घर में नही रहती थीं तब वो सुशांत के सामने वाले कमरे में सोता था. सीबीआई ने अपनी जांच (CBI Probe) में बहुत से लोगों से पूछताछ की है. इस पूरे केस में चार नाम सबसे अहम हैं- सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, नौकर नीरज सिंह, हाउस मैनेजमेंट का काम देखने वाला दीपेश सावंत और कुक केशव.
घटना वाले दिन ये चारों सुशांत के घर पर मौजूद थे. मुंबई पुलिस और सीबीआई दोनों ने इन चारों से कई दौर की लंबी पूछताछ की थी. इससे 13 जून की रात से 14 जून तक का पूरा घटनाक्रम उभरकर सामने आ गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं