विज्ञापन

300 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी है ये एक्ट्रेस, फिर भी सोती है जमीन पर, घर में नहीं है न बेड, न सोफा, न डाइनिंग टेबल

एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं. जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है.

300 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी है ये एक्ट्रेस, फिर भी सोती है जमीन पर, घर में नहीं है न बेड, न सोफा, न डाइनिंग टेबल
300 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी है ये एक्ट्रेस
NDTV

एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं. जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है, वहीं अदा का रहन-सहन इससे काफी अलग है. वह मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे. अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर नहीं होने की बात भी सामने आई है. अब एक्ट्रेस अदा शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए इस तरह रहना किसी हिम्मत का काम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और सुकून से जुड़ा फैसला है.

सुशांत सिंह राजपूत पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

आईएएनएस द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अदा ने कहा, ''इसमें हिम्मत जैसी कोई बात नहीं है. मैं उस घर में किराए पर रहती हूं और मेरी जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत भी वहां किराए पर ही रहते थे. मैं खुद को एक अच्छी इंसान मानती हूं और सुशांत भी बहुत अच्छे इंसान थे. ऐसे में एक अच्छे घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत होने का सवाल ही नहीं उठता.''

अदा ने कहा, ''हर इंसान की पसंद और आराम का तरीका अलग होता है. कुछ लोगों को सोने के लिए मुलायम गद्दा पसंद होता है, जबकि कुछ लोग कड़क गद्दे पर सोना पसंद करते हैं, ताकि सुबह उठने पर उन्हें अच्छा महसूस हो. वहीं, कई लोगों ने बिना गद्दे के सोने का ट्राई ही नहीं किया होता. मुझे जमीन पर सोने से ही सुकून की नींद आती है. मेरी मां को भी इसी तरह रहना पसंद है.''

एक्ट्रेस के घर में नहीं बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल

बता दें कि अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे बेसिक फर्नीचर भी नहीं हैं. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. वह अपने इस फैसले को मजाकिया अंदाज में समझा चुकी हैं कि जब जमीन पर सोकर भी अच्छी नींद ली जा सकती है तो बेड की जरूरत क्यों? अदा का कहना है कि जमीन पर सोने से पूरा फर्श इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी बड़े बेड से भी ज्यादा जगह देता है.

गार्डन में सब्जियां उगाती हैं

अदा ने आईएएनएस संग बातचीत में घर से जुड़ी एक और खास बात बताई. उन्होंने कहा, ''मैं और मेरी मां घर के गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और उन्हें ही खाते हैं. मेरे लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह जगह है जहां मैं अपनी तरह से रह सकती हूं और सुकून महसूस करती हूं.''

अदा ने कहा, ''शूटिंग के कारण मैं करीब दो महीने बाद घर लौटी हूं. इतने लंबे समय तक घर से दूर रहने के दौरान मैंने अपने घर को काफी मिस किया. घर लौटने के बाद मैंने चैन की नींद ली और मेरे लिए यह अनुभव जादुई था. घर ऐसा होना चाहिए, जिसे आप दूर रहने पर याद करें.'' आपको बता दें कि अदा शर्मा केरल स्टोरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं, जिसने 303 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adah Sharma, Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Home, Adah Sharma Films, Adah Sharma Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com