ऐसे समय जब केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के विरोध के शांत करने और सैन्य बलों में इस नई 'परिवर्तनकारी' भर्ती योजना के लाभ बताने की कोशिश में जुटी है, नौसेना प्रमुख, एडमिरल आर हरि कुमार ने योजना का समर्थन किया है. देशभर में योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच नौसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें अग्निपथ योजना के इस तरह विरोध की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने इसे भारतीय सेना में सबसे बड़ा मानव संसाधन प्रबंधन परिवर्तन (biggest human resources management transformation)करार दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से पोस्ट किए वीडियो में एडमिरल कुमार ने कहा कि उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर करीब डेढ़ साल तक काम किया है.
#WATCH I didn't anticipate any protests like this. We worked on Agnipath scheme for almost a year & half...It's single biggest Human Resources Management transformation in Indian military...Protests are happening due to misinformation & misunderstanding of the scheme: Navy Chief pic.twitter.com/ek2KiK25iB
— ANI (@ANI) June 17, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं इसकी योजना टीम का हिस्सा था और इस पर करीब डेढ़ साल तक किया. यह एक परिवर्तनकारी योजना है और कई मायनों में सशस्त्र बलों में बदलाव लाएगी." एडमिरल कुमार ने कहा, "यह योजना देश और इसके युवाओं के लिए फायदेमंद है क्योंक इससे अधिक अवसर खुलते हैं. मुझे लगता है क गलत जानकारी और योजना को लेकर गलतफहमी के कारण यह प्रदर्शन हो रहे हैं." उन्होंने कहा कि जहां पहले केवल एक व्यक्ति को सशस्त्र बलों की सेवा करने का अवसर मिलता था, अब शायद चार लोगों को मिल सकेगा. सेवा की कम अवधि को लेकर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि इसके कई लाभ हैं. अग्निवीरों को यह तय करने का मौका मिलेगा कि वे सशस्र सेवा को करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं या कोई अन्य नौकरी करना चाहते हैं.
गौरतलब है कि सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन भीषण होता जा रहा है. देश के कम से कम सात राज्यों में शुक्रवार को प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. बिहार और फिर उत्तर प्रदेश से फैली आग देश के कई और राज्यों तक पहुंच गई है. शुक्रवार को तेलंगाना में हिंसक हो गए, यहां एक प्रदर्शन में एक युवा की मौत हो गई. खबर है कि तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन हिंसक हो गया था और वहां आगजनी की गई, जिसके बाद पुलिस को भीड़ हटाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इसी दौरान एक जान चली गई और 15 से ज्यादा घायल हो गए. अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के चलते 340 से अधिक ट्रेनों पर असर पड़ा है. कई राज्यों में ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया.
* केंद्र के पास अब बस हिटलर जैसे गैस चैंबर की कमी है : शिवसेना का वार
* चार योजनाओं के सहारे पीएम पर वार, राहुल बोले- देश की जनता क्या चाहती है मोदी जी नहीं समझते
* Presidential Polls: देश में बढ़ रहे हैं कोविड के मामले, एक दिन में 12,847 नए केस सामने आए
अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेन को लगाई आग, पुलिस ने धक्का देकर अन्य कोचों को किया अलग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं