देश में कोविड-19 (Covid-19) के 12,847 नए केस सामने आए हैं. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 63,063 रिकवरी रेट की बात करें तो 98.64% है. डेली पोजिटिविटी रेट 2.47% है और वीकली पोजिटिविटी रेट 2.41% है. बता दें कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,323 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 1300 से अधिक दर्ज की गई है जबकि लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि बृहस्पतिवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,17,228 हो गई. वहीं दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद बढ़कर 26,225 हो गई. बुलेटिन के मुताबिक- कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,948 हो गयी है। कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी है. कोविड-19 के कुल 182 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 4,255 नये मामले दर्ज किए गए
महाराष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,255 नये मामले दर्ज किये जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में 12 फरवरी के बाद से एक दिन में आये यह सर्वाधिक मामले हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. एक दिन पहले, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों ने दम तोड़ दिया था. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 20,634 उपचाराधीन मरीज़ हैं. 12 फरवरी को, राज्य ने 4,359 कोविड-19 के मामले दर्ज किए थे.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्य में बीए.5 स्वरूप से संक्रमण के दो और मामले सामने आए. नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनईईआरआई) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर में बी.ए.5 स्वरूप के दो मरीज़ पाए गए. दोनों मरीज़ों में से एक 29 वर्षीय पुरुष हैं, जबकि दूसरी 54 वर्षीय महिला हैं। उन्होंने क्रमशः छह और नौ जून को कोविड-19 की जांच करवायी थी. बयान के मुताबिक, ''दोनों मरीज़ों का टीकाकरण किया गया है। वह गृह एकांतवास में ठीक हो गये। इसके साथ ही राज्य में बी.ए.4 और बी.ए.5 के कुल मामले 19 तक पहुंच गए.'' विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में राज्य में कोविड-19 के 2,879 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिससे संक्रमण मुक्त मरीज़ों की संख्या 77,55,183 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने कहा, राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 97.87 फीसदी है. (इनपुट्स भाषा से भी)
ये वीडियो भी देखें- देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 1 हफ्ते में तीन गुना हुआ पॉजिटिविटी रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं