केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के विरोध में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने मोदी सरकार की चार योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना को नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून को किसानों ने नकारा, नोटबंदी को अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST को व्यापारियों ने नकारा. राहुल गांधी ने लिखा कि देश की जनता क्या चाहती है इसके बाद भी पीएम मोदी नहीं समझ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने ‘मित्रों' की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता है.
अग्निपथ - नौजवानों ने नकारा
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2022
कृषि कानून - किसानों ने नकारा
नोटबंदी - अर्थशास्त्रियों ने नकारा
GST - व्यापारियों ने नकारा
देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्यूंकि उन्हें अपने ‘मित्रों' की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल गांधी ने इसके पहले भी इस योजना को लेकर प्रधीनमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एक एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, "न कोई रैंक, न कोई पेंशन, न 2 साल से कोई direct भर्ती, न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य, न सरकार का सेना के प्रति सम्मान. देश के बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी."
ये भी पढ़ें: 'BJP के 2 अधिकारियों की टिप्पणी आपत्तिजनक और निंदनीय', पैगंबर विवाद पर बोला अमेरिका
प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार को घेरा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अग्निपथ योजना के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट पर लिखा, 24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नई आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा. मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है. @narendramodi जी इस स्कीम को तुरंत वापस लीजिए. एयरफोर्स की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और रिजल्ट दीजिए. सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए.
24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नई आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 17, 2022
मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है@narendramodi जी
इस स्कीम को तुरंत वापस लीजिए
एयरफोर्स की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और रिजल्ट दीजिए।
सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए
इसके पहले प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "भाजपा सरकार सेना भर्ती को अपनी प्रयोगशाला क्यों बना रही है? सैनिकों की लंबी नौकरी सरकार को बोझ लग रही है?" युवा कह रहे हैं कि ये 4 साला नियम छलावा है. हमारे पूर्व सैनिक भी इससे असहमत हैं. सेना भर्ती से जुड़े संवेदनशील मसले पर न कोई चर्चा, न कोई गंभीर सोच-विचार. बस मनमानी? सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं की आँखों में देशसेवा, माँ-बाप की सेवा, घर परिवार और भविष्य के तमाम सपने होते हैं. नई सेना भर्ती योजना उन्हें क्या देगी? 4 साल बाद न हाथ में नौकरी की गारंटी, न पेंशन की सुविधा= नो रैंक, नो पेंशन @narendramodi जी युवाओं के सपनों को मत कुचलिए.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे उत्तर भारत में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं. कही ट्रेन तो कहीं वाहनों में आग लगाई जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में मुख्य रूप से इस योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं