विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2023

नवी मुंबई : चार साल की मासूम के अपहरण का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस बच्ची का अपहरण हुआ था वह अपने माता-पिता के साथ एक पास की कॉलोनी में रहती थी.

नवी मुंबई में बच्ची का अपहरण (प्रतीकात्मक चित्र)
नई दिल्ली:

नवी मुंबई में एक चार साल की मासूम के अपहरण का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी शख्स बच्ची को लेकर जाता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. घटना नवी मुंबई के नेरुल पुलिस थाने इलाके की है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस बच्ची का अपहरण हुआ था वह अपने माता-पिता के साथ एक पास की कॉलोनी में रहती थी. एक दिन वह घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान एक शख्स वहां आया और उसने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. 

बाद में जब काफी समय बाद भी बच्ची घर नहीं लौटी तो पीड़ित अभिभावकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की. इस दौरान उन्हें एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखा. इस वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और उसे बाद में गिरफ्तार भी कर लिया. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navi Mumbai, Mumbai Police, Crime In Navi Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com