विज्ञापन

इंदौर भोपाल जबलपुर एक्सप्रेसवे से MP में बनेगा सबसे बड़ा हाईस्पीड कॉरिडोर, देवास-सागर तक 9 जिले चमकेंगे

Indore Bhopal Jabalpur Expressway: मध्य प्रदेश में इंदौर भोपाल जबलपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के बीच सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. इस हाईवे के बीच मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की तैयारी है.

इंदौर भोपाल जबलपुर एक्सप्रेसवे से MP में बनेगा सबसे बड़ा हाईस्पीड कॉरिडोर, देवास-सागर तक 9 जिले चमकेंगे
मध्य प्रदेश में इंदौर भोपाल जबलपुर के बीच बनेगा हाईस्पीड कॉरिडोर (फोटो सोर्स:NDTV ग्राफिक्स)
  • इंदौर भोपाल जबलपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के बीच हाईस्पीड कॉरिडोर बनेगा.
  • यह एमपी की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी, जिससे कई जिलों को फायदा होगा.
  • देवास, रायसेन, सागर, दमोह समेत कई बड़े जिले इस टाउनशिप में शामिल होंगे.

इंदौर भोपाल और जबलपुर के बीच बनने वाला 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे एमपी की रफ्तार को दोगुना कर देगा. 18000 करोड़ रुपए की लगात से ज्यादा का यह प्रोजेक्ट केवल तीन शहरों को आपस में नहीं जोड़ेगा, बल्कि यह एमपी के लिए कई बड़े मौके लेकर आएगा. इंदौर भोपाल जबलपुर के बीच प्रस्तावित कॉरिडोर के बीच में मध्य प्रदेश की सबसे इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएगी. जिससे आने वाले समय में 2 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. इसलिए यह प्रोजेक्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनेगा. साथ ही तीन बड़े शहरों की दूरी भी महज कुछ घंटों में पूरी हो जाएगी. सरकार की तरफ से यह पूरा प्लान तैयार हो चुका है, कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे पास कर दिया जाएगा.

इंदौर भोपाल जबलपुर के बीच बड़ी परियोजना

इंदौर से भोपाल होते हुए जबलपुर तक एक्सप्रेसवे का एक पूरा कारिडोर तैयार किया जा रहा है. जिसमें भोपाल इंदौर एक्सप्रेसवे की लंबाई 161 किलोमीटर है. जबकि दूसरे भोपाल से जबलपुर के बीच की 255 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे बनेगा. जिसमें तीन बड़े इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की तैयारी है. इसमें भोपाल से इंदौर के बीच सीहोर जिले के आष्टा में औद्योगिक पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव बन चुका है. 21000 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में कई प्रस्ताव और उद्योग लगाए जाएंगे. वहीं भोपाल से जबलपुर के बीच धर्मपुरा भी एक मल्टी प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा, जिसके लिए 954 एकड़ जमीन तय हुई है. इस पर सरकार 576 करोड़ रुपए खर्च की जाएगी. धर्मपुरा एक ऐसी लोकेशन पर है, जहां से जबलपुर, सिवनी बेहद पास हैं. जबकि नागपुर और भोपाल से भी ज्यादा दूरी नहीं है. इसके अलावा एमपी में 50 हजार स्किल सिटी भी बनेगी. जिसमें कई इसी कॉरिडोर के बीच आएगी. 

एमपी का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

तीनों शहरों के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के बीच बनने वाला यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर होगा. जिसके लिए राज्य सरकार की तरफ से जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी है. माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया जा सकता है. सीएम मोहन यादव की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. प्रस्ताव में कॉरिडोर के लिए सड़क के पास जमीन और उसकी उपयोगिता पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इसे प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के साथ-साथ निर्माण करवाने पर फोकस किया जाएगा. 

एमपी के मेगा एक्सप्रेसवे का रूट 

  • इंदौर 
  • देवास 
  • सीहोर 
  • भोपाल 
  • रायसेन 
  • विदिशा 
  • सागर 
  • दमोह 
  • जबलपुर

भोपाल से इंदौर 2 घंटे में होगा सफर

दरअसल, इंदौर भोपाल जबलपुर मेगा एक्सप्रेसवे को 2 चरणों में बनाया जा रहा है. पहले चरण में भोपाल से इंदौर के बीच 161 किलोमीटर की लंबाई का छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनेगा. इसके तैयार होते ही आप 2 घंटे में भोपाल से इंदौर आ जाएंगे. हालांकि अभी वर्तमान रूट से सफर तय करने में चार घंटे का समय लग जाता है. क्योंकि देवास सीहोर में बीच शहर से गुजरने में ट्रैफिक मिलता है और समय की बर्बादी होती है. लेकिन इस हाईवे के बनने के बाद यह समय महज 2 घंटे का रह जाएगा. क्योंकि इसमें ट्रैफिक कम होगा. 

3 घंटे में जबलपुर से भोपाल 

प्रोजेक्ट का दूसरा चरण भोपाल से जबलपुर के बीच बन रहा है. जिसमें 255 किलोमीटर एक्सप्रेसवे बनेगा. ऐसे में संस्काराधानी से राजधानी के सफर में अभी 6 घंटे का समय लगता है. वह घटकर 3 घंटे में पूरा हो जाएगा. यहां भोपाल से रायसेन, सागर और दमोह से होते हुए आप जबलपुर पहुंच जाएंगे. 

वहीं यह पूरा कॉरिडोर तैयार होने के बाद इंदौर से वाया भोपाल होते हुए जबलपुर तक जाने में महज 8 घंटे का समय लगेगा. जबकि वर्तमान रूट पर आपको 14 घंटे तक समय लग जाता है. लेकिन पूरा कॉरिडोर बनने के बाद यह समय होगा. 

ये भी पढे़ंः नागपुर से गोवा 8 घंटे में, 856 KM का शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे 13 जिलों से गुजरेगा; 144 गांवों में सर्वे पूरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Bhopal Expressway, Jabalpur Bhopal Expressway Route Map, Indore Expressway News, Mp Expressway Project, MP Road Connectivity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com