महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित सिविल 20 इंडिया (सी-20) सम्मेलन के दूसरे दिन दुनिया में, विशेष तौर पर उप सहारा अफ्रीका में बढ़ती असमानताओं पर चर्चा हुई. उप-सहारा अफ्रीका में बड़ी संख्या में स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चे मजदूरी करने को मजबूर हैं.
सम्मेलन का विषय 'नागरिक समाज संगठन और मानव मूल्यों का संवर्धन' था. सी-20, जी-20 के आधिकारिक समूहों में से एक है जो जी-20 के वैश्विक नेताओं तक अपनी बात पहुंचाने के दुनिया भर के नागरिक समाज संगठनों को एक मंच प्रदान करता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
'100 मिलियन अभियान' के वैश्विक निदेशक ओवेन जेम्स ने एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा कि 2015 के बाद से 2.15 डॉलर प्रति दिन से कम पर गुजारा करने वाले उप-सहारा अफ्रीकियों की संख्या में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि उप-सहारा अफ्रीका में बाल श्रम और स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि महाद्वीप में बेहतरीन प्राकृतिक संसाधन हैं, लेकिन अभी भी अविकसित है क्योंकि मुनाफे को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है.
विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में 'सेवा-सेवा की भावना, परोपकार और स्वयंसेवा, वसुधैव कुटुम्बकम-विश्व एक परिवार है, विविधता, समावेशन, पारस्परिक सम्मान और मानव अधिकारों पर चर्चा की गई.' 'सेवा इंटरनेशनल' के वैश्विक समन्वयक श्याम परांडे ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वालों को गौतम बुद्ध के 'अप्पो दीप भव (स्वयं प्रकाश बनो)' के संदेश का अनुसरण करना चलना चाहिए.
परांडे ने कहा, 'भारत में मूल्यों का एक लंबा इतिहास रहा है और ये भारतीय मूल्य वैश्विक मूल्यों से मेल खाते हैं.' 'भारतीय सामाजिक उत्तरदायित्व नेटवर्क' के सीईओ संतोष गुप्ता ने कहा कि 'जब हम सेवा करते हैं, तो हमारी आत्मा में यह भावना होती है कि हमें किस वजह के लिए काम करना चाहिए. स्वयंसेवा और परोपकार से बेहतर है सेवा और इसे (सेवा को) दुनिया के प्रमुख धर्मों में परिभाषित किया गया है.'
यूनाइटेड कॉन्शियसनेस ग्लोबल के संयोजक विक्रांत तोमर ने कहा कि जी-20 की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम' थी, जिसका अर्थ है कि इस ग्रह का प्रत्येक प्राणी एक आवश्यक परिवार है. सेंटर फॉर पॉलिसी एनालिसिस के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गानंद झा ने संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) द्वारा 'मानवाधिकार' की अवधारणा पर फिर से विचार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों को किसी भी देश के खिलाफ रणनीतिक साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं