विज्ञापन

NDTV ग्राउंड रिपोर्ट: बंगाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई तेज, कैसा दिखता है होल्डिंग सेंटर और क्या है व्यवस्था?

बंगाल में शुभेंदु सरकार आते ही अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर एक्शन शुरू हो गया है. बंगाल के दो जिलों- मुर्शिदाबाद और मालदा में पहले होल्डिंग सेंटर खोले गए हैं, जहां अवैध घुसपैठियों को रखा जाएगा.

घुसपैठियों के लिए शुभेंदु सरकार ने होल्डिंग सेंटर बनाने का निर्देश दिया है.
  • CM शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के लिए होल्डिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं
  • मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में पहले होल्डिंग सेंटर खोले गए हैं जहां संदिग्ध घुसपैठियों को रखा जा रहा है
  • प्रशासन अब अवैध नागरिकों को अदालत में पेश करने के बजाय सामूहिक रूप से होल्डिंग कैंपों में रखकर डिपोर्ट करेगा
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में घुसपैठिया पर बड़ी सियासत हुई थी. बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था और वादा किया था कि सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा. अब बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद बीजेपी ने इस पर काम शुरू कर दिया है. शुभेंदु सरकार ने बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को वापस भेजने के लिए हर जिले में 'होल्डिंग सेंटर' बनाने का आदेश दिया है. 

बंगाल के दो जिले- मुर्शिदाबाद और मालदा पहले ऐसे जिले बन गए हैं, जहां संदिग्ध अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को रखने के लिए 'होल्डिंग सेंटर' खोले गए हैं.

पश्चिम बंगाल में अब कथित घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी एक नया तरीका शुरू किया जा रहा है. पता चला है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देशों के बाद अब प्रशासन अवैध नागरिकों को अदालत में पेश करने या उन्हें जेल भेजने के पुराने प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगा. इसके बजाय उन्हें ऐसे कैंपों में सामूहिक रूप से रखा जाएगा और फिर बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ेंः बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर

हाल ही में मुर्शिदाबाद की दो जगजों- भगवानगोला से एक और लालगोला से दो यानी कुल तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और तीनों को एक साथ रखा गया है. बताया जा रहा है कि तीनों इस समय लालगोला पुलिस थाने में आने वाले 'पद्मभवन' में रखे गए हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही प्रशासनिक मंजूरी मिलेगी, वैसे ही इन तीनों को बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इन्हें सीमा करने वाले BPO गेट से और BSF की मदद से वापस भेजा जाएगा.

इन घटनाओं ने सीमाई इलाकों में नई बहस छेड़ दी है. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर न तो कोई औपचारिक बयान जारी किया है और न ही कोई जानकारी दी है. साथ ही अब मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी उठने लगे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ेंः अवैध कब्जा बनाम सियासत... बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ 'बुलडोजर का खेला'?

मंगलवार को मुर्शिदाबाद से 7 बांग्लादेश घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया. जलांगी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है, जो ईद से पहले घर लौटने की कोशिश कर रहे थे. सोमवार रात को इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने बिदुपुर में छापा मारा था. इस दौरान पुलिस ने सातों बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि सभी बांग्लादेश के कुश्तिया जेले में दौलतपुर के रहने वाले हैं. इसके अलावा, यह भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सातों लोग केरल में राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे. वे ईद से ठीक पहले बांग्लादेश में अपने घरों को लौटने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगी कंटीले तारों की बाड़ को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी जलांगी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. इन सातों को भी लालगोला होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया है. यानी, अब लालगोला होल्डिंग सेंटर में कुल 10 लोग हैं.

मालदा में भी इंग्लिश बाजार स्थित बागबाड़ी में एक होल्डिंग सेंटर खोला गया है. सोमवार को 9 बांग्लादेशी नागरिकों इस होल्डिंग सेंटर में लाया गया. इनमें 3 महिलाएं और 6 नाबालिग हैं. उन्हें गाजोल के पांडुआ से पकड़ा गया था. उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा गया है और वहां CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं. इस होल्डिंग सेंटर में 12 पुलिसकर्मी, 3 सिविल डिफेंस कर्मी, 3 सिविल वॉलेंटियर और एक रसोइया को लगाया गया है.

मुर्शिदाबाद से गोपाल ठाकुर और मालदा से करुणमय सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ेंः 'बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने के लिए बनाए जाएंगे होल्डिंग सेंटर...', सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holding Centres, Bangladeshi Infiltrators, Rohingya, West Bengal Suvendu Adhikari, Bangladeshi Infiltrators Detained
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com