विज्ञापन

मुंबई की सड़कों पर भीख मांगता मिला मेडिकल छात्र, बिछड़े बेटे को पाकर भावुक हुआ परिवार

नांदेड़ से 47 दिनों से लापता एक मेडिकल छात्र मुंबई के मलाड में फुटपाथ पर भीख मांगता मिला. मुंबई पुलिस की सतर्कता से वह सुरक्षित रेस्क्यू हुआ और थाने में अपने परिवार से मिलकर भावुक हो गया.

मुंबई की सड़कों पर भीख मांगता मिला मेडिकल छात्र, बिछड़े बेटे को पाकर भावुक हुआ परिवार
  • मुंबई पुलिस की पुनर्वास मुहिम के दौरान मानसिक रूप से परेशान मेडिकल छात्र भिखारियों में मिला
  • अभय नामक 20 वर्षीय युवक होम्योपैथी BHMS तीसरे वर्ष का छात्र है जो डेढ़ से दो महीने से लापता था
  • पुलिस ने अभय को हिरासत में लेकर परिवार से संपर्क किया और युवक की सही हालत का पता लगाया

मुंबई पुलिस द्वारा भिखारियों के पुनर्वास के लिए चलाई जा रही एक नियमित मुहिम के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. मुंबई की सड़कों पर भीख मांग रहा और मानसिक रूप से परेशान दिख रहा एक युवक मेडिकल की पढ़ाई करने वाला छात्र निकला. डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले इस छात्र की ऐसी हालत देख खुद पुलिस भी दंग रह गई.

दो महीने से लापता था अभय

इस 20 साल के युवक का नाम अभय है, जो मूल रूप से नांदेड़ जिले के तामसा का रहने वाला है. अभय होम्योपैथी BHMS के तीसरे वर्ष का छात्र है और पिछले करीब डेढ़-दो महीने से लापता था. गुरुवार को मुंबई पुलिस की एक टीम मालाड के एसवी रोड से भिखारियों को हिरासत में ले रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर अभय पर पड़ी. वह बेहद डरा और सहमा हुआ था.

पुलिस ने युवक को उसके परिवार से मिलाया

जब पुलिस ने उससे सामान्य सवाल पूछे, तो वह सही ढंग से जवाब भी नहीं दे पा रहा था. पुलिस को तुरंत भांप हो गया कि यह युवक किसी मुसीबत में है. पुलिस उसे थाने ले आई और जब विस्तार से पूछताछ की, तो ये सच्चाई सामने आई. पुलिस ने तुरंत उसके परिवार से संपर्क किया. अपने खोए हुए बेटे को इस हाल में वापस पाकर माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये मेडिकल छात्र नांदेड़ से मुंबई कैसे पहुंचा और उसकी यह स्थिति कैसे हुई.

यह भी पढ़ें: 8 साल का लव अफेयर, कोर्ट मैरिज भी हुई... फिर हल्दी के दिन ऐसा क्या हुआ कि गायब हो गई दुल्हन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Mumbai Police Action, Mumbai Police Alert, Mumbai Police News, Mumbai Police News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com