विज्ञापन

दिल्ली में RSS के शताब्दी समारोह की तैयारी, 56 एकड़ में आयोजित होगा ‘राष्ट्र वंदनम’ कार्यक्रम; पहुंचेंगे संघ प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के रोहिणी में 29 नवंबर को 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है. 

दिल्ली में RSS के शताब्दी समारोह की तैयारी, 56 एकड़ में आयोजित होगा ‘राष्ट्र वंदनम’ कार्यक्रम; पहुंचेंगे संघ प्रमुख
दिल्ली में RSS का अब्द कार्यक्रम होगा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर-23 के डीडी ग्राउंड में 29 नवंबर को ‘राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दिल्ली प्रांत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए करीब 56 एकड़ क्षेत्र में तैयारियां की गई हैं. कार्यक्रम स्थल को ‘समरसता स्थल' नाम दिया गया है. संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की इस कार्यक्रम में RSS के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, अरुण कुमार सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके साथ केंद्र और दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है.

अभी तक 1.6 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

दिल्ली प्रांत के सह कार्यवाह राजेश खन्ना के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए अब तक 1.6 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है. इनमें करीब 10 हजार महिलाएं और डेढ़ लाख पुरुष शामिल हैं. कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसमें संघ के स्वयंसेवकों के अलावा आम नागरिक भी शामिल हो सकते हैं. स्वयंसेवकों ने QR कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया है. इनमें स्कूली विद्यार्थियों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हैं. कई स्वयंसेवक अपने स्तर पर योगदान देकर इस आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

101 फीट ऊंचा ध्वज और दो मंचों की व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर 101 फीट ऊंचा ध्वज लगाया जाएगा. इसके अलावा मुख्य मंच की ऊंचाई 16 फीट रखी गई है, जबकि दूसरे मंच की ऊंचाई 12 फीट होगी. आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए स्थल पर अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं. यहां तीन अलग-अलग नगर भी बनाए गए हैं, जिन्हें केदार नगर, सारंग नगर और कल्याण नगर नाम दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

800 स्वयंसेवक देंगे घोष वादन की प्रस्तुति

इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण संघ का घोष वादन कार्यक्रम होगा. दिल्ली प्रांत के घोष प्रमुख रजत के NDTV से बातचित में बताया कि करीब 800 स्वयंसेवक अभ्यास कर रहे हैं. इनमें अलग-अलग आयु वर्ग के स्वयंसेवक शामिल हैं. घोष वादन के लिए विशेष रचनाओं का चयन किया गया है, जिनमें मीरा, तिलंग, उदय और श्रीराम सहित पांच रचनाएं तथा स्वर पाठ शामिल हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले डेढ़ साल से चल रही है. इसकी तैयारी के क्रम में 22 फरवरी 2026 को दिल्ली के 108 स्वयंसेवकों ने अयोध्या में पथ संचलन के दौरान घोष वादन किया था. संघ में घोष वादन यानी  बैंड की धुनों के माध्यम से सामूहिक प्रस्तुति देना है. फिलहाल स्वयंसेवक दिन-रात अभ्यास में जुटे हैं. 

प्लास्टिक बोतलों के पुनर्चक्रण की भी व्यवस्था

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्वच्छता और पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है. इसके लिए आयोजन स्थल पर एक विशेष मशीन लगाई गई है, जिसमें प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल किया जा सकेगा. इससे कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक बोतलों के उचित निस्तारण में मदद मिलेगी.   राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम की तैयारियों के तहत 25 से 28. नवंबर तक चार दिवसीय घोष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके बाद 29 नवंबर को प्रमुख कार्यक्रम है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | दिल्ली में 15 लाख रुपये में सस्ता फ्लैट खरीदने का मौका, DDA की 1487 एलआईजी फ्लैट, जानें बुकिंग डेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS, RSS 100 Years, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com