विज्ञापन

8 साल का लव अफेयर, कोर्ट मैरिज भी हुई... फिर हल्दी के दिन ऐसा क्या हुआ कि गायब हो गई दुल्हन?

8 साल के लंबे रिश्ते और कोर्ट मैरिज के बाद भी शादी का सपना अधूरा रह गया! हल्दी की रस्म के दिन ही दुल्हन अपने माता-पिता के साथ अचानक गायब हो गई.

8 साल का लव अफेयर, कोर्ट मैरिज भी हुई... फिर हल्दी के दिन ऐसा क्या हुआ कि गायब हो गई दुल्हन?
गायब हो गई दुल्हन
  • महाराष्ट्र के डोंबिवली में हल्दी की रस्म वाले दिन युवती को उसके माता-पिता लेकर फरार हो गए.
  • युवती ने आठ साल के प्रेम संबंध के बाद बौद्ध युवक से कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज कर ली थी.
  • शादी की पारंपरिक तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और हॉल भी बुक कर लिया गया था.

महाराष्ट्र के डोंबिवली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को उसके ही माता-पिता हल्दी की रस्म वाले दिन अपने साथ ले जाकर गायब हो गए. बताया जा रहा है कि युवती ने एक बौद्ध धर्म के युवक से पहले ही कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली थी. दोनों के बीच पिछले 8 सालों से प्रेम संबंध था और परिवार की सहमति के बाद पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी करने की तैयारी भी चल रही थी. शादी के लिए हॉल तक बुक कर लिया गया था और हल्दी की रस्म की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं.

हालांकि, जाति और समाज के दबाव के चलते लड़की के परिजनों ने अचानक अलग कदम उठाया. हल्दी वाले दिन ही उन्होंने घर पर ताला लगाया और बेटी को साथ लेकर फरार हो गए. इसके बाद से युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना के बाद युवक, जो अब कानूनी रूप से उसका पति है, अपनी पत्नी की तलाश में भटक रहा है और परेशान है.

इस मामले में डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. युवक का कहना है कि रिश्तेदारों ने दोबारा समाज के सामने शादी कराने के बहाने उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था. लेकिन इसके बाद से वह संपर्क में नहीं है. फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

अमजद ख़ान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : Monsoon Update: मानसून पर आ गया बड़ा अपडेट, आसमान से बरस रही 'आग' और जानलेवा लू के बीच राहत भरी खबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dombivli Bride Missing Case, Bride Missing After Court Marriage, Haldi Ceremony Bride Disappeared, Inter Caste Marriage Dispute India, Love Marriage Controversy India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com