मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक हैरान करने वाला मामला आया है, जहां मास्क न पहनने की वजह से रोके जाने पर एक महिला ने नगर निगम की कर्मचारी को घूंसे और थप्पड़ जड़ दिया. यह मामला तब सामने आया है, जब अकेले मुंबई में ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र में कोरोना की भयंकर दूसरी लहर उमड़ती दिखाई दे रही है.
यह घटना मुंबई के कांदीवली रोड की है. मोबाइल से बनाए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की यूनिफॉर्म पहने एक महिला कर्मचारी ने एक ऑटोरिक्शा को रुकवाया, जिसमें एक महिला बैठी हुई है, जिसने मास्क नहीं पहन रखा है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएमसी कर्मचारी उस महिला को मास्क पहनने को कहती है, लेकिन यहां महिला उसपर झपटकर थप्पड़ मार देती है. इसके बाद बीएमसी कर्मचारी ने उसे खींचकर पकड़ लिया और पकड़े रखा. महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश में बार-बार बीएमसी कर्मचारी को घूंसे और किक मारा, लेकिन बीएमसी वर्कर ने उसे नहीं छोड़ा.
यह भी पढ़ें : मुंबई के उपनगर धारावी में कोरोना के 30 नए केस, छह माह में यह एक दिन में केसों की सर्वाधिक संख्या
ऑटोरिक्शा से उतारी गई महिला चिल्लाते हुए सुनी जा सकती है कि 'तुम्हें मुझे रोकने की हिम्मत कैसे हुई?' 'तुम्हें मुझे छूने की हिम्मत कैसे हुई?' घटना से विचलित दिख रही बीएमसी कर्मचारी आसपास इकट्ठा हो चुके लोगों से कहती है कि वो सब महिला को जाने न दें.
बता दें कि मुंबई में कोरोना गाइडलाइंस के तहत किसी भी ऐसे शख्स पर, जिसने मास्क नहीं लगाया है, 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. महाराष्ट्र में गुरुवार की रात तक उसके पिछले 24 घंटों में 25,833 नए मामले सामने आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं