- धारावी में 11 सितंबर को आए थे 33 केस
- अभी यहां एक्टिव केसों की संख्या 140 है
- जनवरी माह के बाद से यहां बढ़ रहे हैं केस
Corona cases in Dharavi: करीब छह माह के अंतराल के बाद मुंबई के उपनगर धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, झुग्गी बस्ती वाले इस इलाके में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं. एशिया के सबसे बड़े 'स्लम एरिया' के तौर पर पहचान रखने वाले धारावी में 30 से अधिक केस पिछले साल 11 सितंबर को रिकॉर्ड हुए थे, इस दिन 33 केस रिकॉर्ड किए गए थे. दर्ज किए गए इन 30 केसों के साथ इलाके में कोरोना केसों की संख्या 4328 तक पहुंच गई है, इसमें एक्टिव केसों की संख्या 140 है.
Coronavirus: महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर मध्य प्रदेश सरकार ने लगाई रोक
लगभग 2.5 स्क्वेयर किलोमीटर एरिया में फैले धारावी की आबादी करीब साढ़े छह लाख है, यहां जनवरी में 117 केस रिकार्ड हुए थे. लेकिन इसके बाद से केसों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है, फरवरी के महीने में 157 नए केस आए जो कि मार्च में 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 213 तक पहुंच गए. इस समय धारावी के 140 लोगों काक कोरोना संक्रमण के कारण इलाज चल रहा है जबकि 3872 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. निकटवर्ती माहिम और दादर में भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हुई है. 41 नए केसों के साथ दादर में कोरेाना मामलों की संख्यसंख्या 5345 तक जा पहुंची है. माहिम में 31 केस दर्ज हुए और यहां अब तक 5268 केस दर्ज किए जा चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस के 1066 नए मामले, 4 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 25,833 नए मामले सामने आए थे जबकि इस अवधि में 58 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान गई. महाराष्ट्र में एक दिन में ये अब तक सामने आए कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले हैं.महाराष्ट्र में कोरोना मृत्यु दर 2.22 % है. महानगर मुंबई में भी कोरोना के नए केसों की संख्या बढ़ रही है. यहां 24 घंटे में कोरोना के 2877 मामले सामने आए. (भाषा से भी इनपुट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं